Kathua: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने सेना कैंप को बनाया निशाना, ताबड़तोड़ की फायरिंग

Kathua News: जम्मू कश्मीर के कठुआ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आतंकियों ने देर रात सेना के एक कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादियों ने देर रात बिलावर इलाके के भटोडी और मुआर इलाके में सेना कैंप को अपना निशाना बनाया। इस हमले के जवाब में सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

फिलहाल, सेना के कैंप पर हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार 24 जनवरी को बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सतीश खंडारे ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया था।

Kathua Indian Army personnel

साथ ही, उन्होंने सैनिकों की तैनाती की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने फील्ड कमांडरों के साथ परिचालन संबंधी पहलुओं पर चर्चा की और सैनिकों से बातचीत के साथ जवानों का हौसला बढ़ाया था। साथ ही, गणतंत्र दिवस पर जवानों को आईबी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। दरिया और नालों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Danger Zone: जम्मू-कश्मीर में फैली रहस्यमय बीमारी! 17 मौतें, 200 से ज्यादा लोग क्वारंटीन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+