कश्मीर: लाल चौक पर लहरा तिरंगा, 1990 के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस पर खुली दुकानें
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर का मुख्य चौराहा लाल चौक शहर के मध्य में स्थित है। इसके चारों और पार्क, स्कूलों और मीडिया कार्यालय है। जवाहरलाल नेहरू ने शेख अब्दुल्ला के साथ मिलकर 1948 में पहली बार लाल चौक पर तिरंगा फहराया था।

Recommended Video
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक पर 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज तिरंगा फहराया गया। सामने आई तस्वीरों में लाल चौक पर घंटाघर के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराता हुआ दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर की राजनीति को लेकर लाल चौक स्थित घंटाघर का हमेशा से काफी महत्व रखता है। 1990 के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस पर लास चौक पर सारी दुकाने खुली रखी गई हैं। इलाके में दुकानें और बाजार खुले रहे और शांति देखी गई। एक स्थानीय ने बाजार इलाके की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, "1990 के बाद पहली बार, कश्मीरी हिंदू नरसंहार के बाद पहली बार, लाल चौक पर दुकानें खुली हैं, कोई हुर्रियत नहीं, कोई कर्फ्यू नहीं, कोई बैंड कॉल नहीं। यही कारण है कि कश्मीरी हिंदू के रूप में, मुझे भरोसा है मोदी पर, मुझे अपने पीएम पर भरोसा है।"
महबूबा मुफ्ती बोलीं- दुकानें खुली रखने का दिया गया आदेश
हालांकि, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दावा किया कि दुकानदारों को दुकानें खुली रखने का आदेश दिया गया था। महबूबा मुफ्ती ने इसे सरकार का "सामान्य स्थिति दिखाने के लिए जबरदस्त कदम" बताया है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, "जबकि बाकी भारत कल गणतंत्र दिवस को छुट्टी के रूप में मनाएगा, कश्मीर में दुकानदारों को कथित तौर पर अपनी दुकानें खुली रखने या परिणाम भुगतने का आदेश दिया गया है। सामान्य स्थिति दिखाने के लिए कई असामान्य और कठोर कदमों में से ये भी एक है।"
लगातार दूसरा साल है, जब लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा
बता दें कि ये लगातार दूसरा साल है, जब लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। भारत के इतिहास में पहली बार 2022 में देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर लाल चौक पर क्लॉक टॉवर के ऊपर भारतीय तिरंगा फहराया गया था। इसके बाद गैर सरकारी संगठन और प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों ने लाल चौक क्षेत्र में एक ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया था। ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए लाल चौक पर भारी भीड़ जमा हुई थी और कई गतिविधियों का भी आयोजन किया गया था। पिछले साल के विपरीत इस बार लाल चौक सुनसान नजर आया लेकिन दुकाने खुली रखी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications