'जिंदगी तकलीफ, मौत सुकून देती है...', नौकर यासिर की डायरी से खुलेगा DGP लोहिया की हत्या का राज!
'जिंदगी तकलीफ, मौत सुकून देती है...', नौकर यासिर की डायरी से खुलेगा DGP लोहिया की हत्या का राज!
श्रीनगर, 04 अक्टबूर: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी (जेल विभाग) हेमंत कुमार लोहिया की हत्या के मामले में पुलिस ने साफ कर दिया है कि फिलहाल कोई आतंकवादी एंगल सामने नहीं आया है। कुछ मीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा की भारतीय शाखा, पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फोर्स (पीएएफएफ) और टीआरएफ (TRF) हेमंत कुमार लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल टेरर एक्ट की संभवानाओं से इनकार किया है और कहा कि वो इस मामले में भी जांच करेंग। अब इस मामले में आरोपी नौकर यासिर की डायरी बरामद हुई है। इस डायरी में आरोपी नौकर ने जिंदगी और मौत से जुड़ी शायरियां लिखी हैं। इन शायरियों में उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने का भी संकेत दिया है।

एडीजीपी जम्मू ने कहा- नौकर की डायरी भी हुई बरामद
एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा है कि 57 वर्षीय लोहिया सोमवार 3 अक्टूबर को जम्मू के बाहरी इलाके में अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि उनका गला कटा हुआ था और उनके शरीर पर जलने के निशान थे। पुलिस ने कहा कि यासिर के रूप में पहचाने जाने वाले लोहिया के नौकर को मुख्य अपराधी माना जा रहा है। यासिर जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले का रहने वाला है।
एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा, नौकर यासिर मुख्य संदिग्ध है, वह मंगलवार की दोपहर पकड़ा गया है। हत्या का हथियार बरामद कर लिया गया है। आरोपी की एक डायरी भी मिली है, जो उसकी मानसिक स्थिति को दर्शाती है। आगे की जांच जारी है।

'जिंदगी तकलीफ, मौत सुकून देती है...'
आरोपी नौकर यासिर की डायरी में अजीब-अजीब शायरी लिखी है। उसने एक शायरी में लिखा, ''हम डूबते हैं, डूबने दो, हम मरते हैं, तो मरने दो, पर अब कोई झूठापन मत दिखाओ।'' एक शायरी में लिखा है, ''मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं, जिंदगी तो तकलीफ देती और मौत सुकून देती है।"
उसने डायरी में लिखा, ''डियर मौत, प्लीज मेरी जिंदगी में आ जाओ, मैं कब से तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं।'' उसने लिखा, ''लोग दिखावा करते हैं, साहब, देना तो दूर की बात है, बस चंद कदमों में अपने भी पराए हो जाते हैं।''

'डिप्रेशन में था नौकर...'
एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा, आरोपी नौकर यासीर करीब छह महीने से हेमंत कुमार लोहिया के घर पर काम कर रहा था। यासीर की मानसिक हालत ठीक नहीं प्रतीत होती है। सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और डिप्रेशन में था। नौकर यासिर लोहिया की हत्या के बाद से फरार था।

नौकरी की हुई गिरफ्तारी
- पुलिस ने कहा कि यासिर के रूप में पहचाने जाने वाले लोहिया का नौकर मुख्य अपराधी माना जा रहा है। गिरफ्तारी कर उससे पूछताछ की जा रही है।
-पुलिस सूत्रों ने कहा कि अपराध स्थल से बरामद सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नौकर हत्या के तुरंत बाद भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज बरामद की है।

केचप की टूटी हुई बोतल से रेता गय गला
- पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि अपराध स्थल की शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्यारे ने पहले लोहिया को मौत के घाट उतारा था और उसका गला काटने के लिए केचप की टूटी हुई बोतल का भी इस्तेमाल किया था। बाद में उन्होंने लोहिया के शरीर को जलाने की कोशिश की।
-नौकर यासीर करीब छह महीने से लोहिया के घर में काम कर रहा था। यासीर के मानसिक स्थिति को दर्शाने वाले कुछ दस्तावेजी सबूतों भी जुटाए गए हैं। जिस हथियार से हत्या हुई, उसको जब्त कर लिया गया है।
-जम्मू और राजौरी जिलों में मोबाइल डेटा सर्विस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications