जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

श्रीनगर, 22 जनवरी। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रदेश के शोपियां स्थित किलबल में आज (शनिवार) सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई जिसमें भारतीय जवानों ने एक दहशतगर्द को ढेर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोलीबारी अभी भी जारी है, इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की जॉइंट टीम ने किलबल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

Jammu and Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Shopian

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खूफिया सूत्रों से किलबल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद भारतीय सेना के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जैसे ही जवान आतंकियों के ठिकाने पर पहुंचे, दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर जवाबी ऑपरेशन शुरू कर दिया। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी किसी बड़ी हमले की फिराक में है, जिसे लेकर सुरक्षाबल भी अलर्ट मोड पर है।

यह भी पढ़ें: आतंकी आफिया सिद्दीकी को पाकिस्तान क्यों मानता है देश की बेटी, इमरान खान भी जता चुके हैं प्रेम

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
बीते शुक्रवार सुरक्षाबलों ने पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है, जहां शुक्रवार को भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया। इस घटना में किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इन दिनों गणतंत्र दिवस और चुनाव को लेकर सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। ऐसे में सीमावर्ती जिलों में खास नजर रखी जा रही है। मामले में पुलिस महानिरीक्षक मोहनीश चावला ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पहले गुरदासपुर में एक आतंकी साजिश को नाकाम किया गया। वहां से एक 40 मिमी अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के साथ दो 40 मिमी ग्रेनेड, 3.79 किग्रा आरडीएक्स, 9 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और आईईडी के लिए टाइमर की बरामदगी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+