जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़

श्रीनगर, 15 दिसंबर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बीते दिनों सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले के बाद घाटी से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश के पुलवामा में मंगलवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ पुलवामा के राजपुरा इलाके में हुई, गोलीबारी की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुठभेड़ अभी भी जारी है।

Jammu and Kashmir encounter between security forces and terrorists in Pulwama

गौरतलब है कि हमारे जवान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष ऑपरेशन चला रही है। वहीं, सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकी घात लगाकर जवानों को निशाना बना रहे हैं। 13 दिसंबर की शाम करीब तीन से ज्यादा आतंकियो ने सुरक्षाबलों के बस पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में 14 जवान घायल हुए थे, जिनमें से इलाज के दौरान दो जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हमले के बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: आतंकी हमला: 2 जवान शहीद और 12 कई घायल, जैश-ए-मोहम्मद ने ली हमले की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक जिस बस में सभी जवान सवार थे, वो गाड़ी बुलेटप्रूफ नहीं थी और यह भी बताया जा रहा है कि उनके पास हथियार भी नहीं थे। जैसे ही आंतकियों ने गोलियां बरसाना शुरू किया, पूरे इलाके में दहशत मच गई। गोलियों की आवाज से पूरा एरिया दहल उठा। गाड़ी में बैठे जवानों को कोई भी हरकत करने का मौका नहीं मिला। जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस बल की 9वीं बटालियन की बस को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+