आतंकी हमला: 2 जवान शहीद और 12 कई घायल, जैश-ए-मोहम्मद ने ली हमले की जिम्मेदारी
श्रीनगर, 13 दिसंबर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के बस पर घात लगाकर हमला किया। आधिकारिक बयानों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ आतंकवादियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके जेवान में एक पुलिस कैंप के पास सुरक्षाबलों की बस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने एक सशस्त्र पुलिस बटालियन के पास बस पर भारी गोलीबारी की। मामले से संबंधित अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में दो जवान शहीद हो गए हैं और 12 लोग घायल हो गए हैं।
Recommended Video

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने हमले की स्पष्ट जानकारी देते हुए कहा, 'आज शाम हमारे 25 जवानों को लेकर जा रही एक बस पर 2 से 3 आतंकियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में 14 जवान घायल हुए थे, जिनमें 2 शहीद हो गए हैं और 12 सुरक्षाकर्मी अब खतरे से बाहर हैं। गोली मारने वाला 1 आतंकवादी भागने में सफल रहा। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद के कश्मीर टाइगर्स ने ली है, हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हमले के बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मौके पर पहुंच अधिकारी आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। आतंकी शाजिस का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, हमलावर कहां और कैसे आए इसका भी पता लगाया जा रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: आतंक के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, 10 ठिकानों पर छापेमारी, 8 मददगार गिरफ्तार
पीएमओ की तरफ से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जानकारी मांगी है। साथ ही उन्होंने हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बस में 14 जवान मौजूद थे, जो आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित जवानों की पहचान भी सामने आ गई है।
- एएसआई गुलाम हसन
- कांस्टेबल सज्जाद अहमद
- कांस्टेबल रमीज अहमद
- कांस्टेबल बिशंबर दास
- एसजीसीटी संजय कुमार
- एसजीसीटी विकास शर्मा
- कांस्टेबलअब्दुल मजीद
- कांस्टेबल मुदासिर अहमद
- कांस्टेबल रवि कांत
- कांस्टेबल शौकत अली
- कांस्टेबल अर्शीद मोहम्मद
- एसजीसीटी सफीक अली
- कांस्टेबल सतवीर शर्मा
- कांस्टेबल आदिल अली
आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा,
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारे वीर शहीद पुलिस कर्मियों को मेरी श्रद्धांजलि। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि अपराधियों को सजा मिले। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। संबंधित अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हमारी पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवाद जैसी बुरी ताकतों को बेअसर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications