Independence Day 2023: BSF महिला विंग ने जवानों के साथ चिनाब नदी के किनारे किया गश्त, Video

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस से पहले बीएसएफ महिला विंग ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चिनाब नदी के किनारे गश्त कर रही है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

BSF महिला विंग ने जवान के साथ चिनाब नदी के किनारे किया गश्त

देश की आजादी के 76 साल पूरे हो गए हैं। भारत 15 अगस्त 2023 को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में जश्न-ए-आजादी है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग आजादी के रंग में रंगे हैं। मां भारती के रक्षक हमारे जवान मुस्तैदी से देश की रक्षा कर रहे हैं।

इस बीच बीएसएफ महिला जवान विंग ने उफनती चिनाब नदी में जवानों के साथ गश्त किया। इसके साथ ही सुरक्षा की पुख्ता जानकारी ली। आजादी दिवस समारोह के पूर्व संध्या पर जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वहीं, पीएम मोदी कल यानी 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले के प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस 2023 समारोह का संबोधन करेंगे। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह का समापन होगा। जिसे 12 मार्च 2021 को पीएम मोदी ने अहमदाबाद साबरमती आश्रम से शुरू किया था और एक बार फिर देश को आजादी की अमृत महोत्सव में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 17 साल के सचिन ने शतक जड़ हार टाली, प्लेयर ऑफ़ द मैच बन देश को दिया आजादी का गिफ्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+