'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को जन्म दिया, इसपर बैन लगाइए: फारूक अब्दुल्ला
'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को जन्म दिया, इसपर बैन लगाइए: फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, 16 मई: नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को बैन करने की मांग की है। डॉ फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार (16 मई) को मीडिया से बात करते हुए कहा, ''हमने जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा उठाने के लिए एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान मैंने उनसे कहा कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को जन्म दिया है। ऐसी चीजों (फिल्मों) पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इन्हें बैन करना चाहिए...।''
Recommended Video

'हम कश्मीरी पंडितों के साथ कोई सियासत नहीं करना चाहते...'
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए वीडियो में डॉ फारूक अब्दुल्ला ने घाटी में कश्मीरी हिंदुओं की मौत पर बात की और कहा कि उनपर हुआ हमला, कश्मीर पर हुआ हमला है। डॉ फारूक अब्दुल्ला बोले, ''हम कश्मीरी पंडितों के साथ कोई सियासत नहीं करना चाहते, हम उनके साथ हमदर्दी जताना चाहते हैं, लेकिन आप (मोदी सरकार) हमें हमदर्दी करने से भी रोक रहे हैं तो ये कैसे चलेगा। कैसे हम लोग एक-दूसरे के करीब आ सकेंगे। अगर हमने एक-दूसरे के करीब आना है तो ये नफरत खत्म करनी होगी।''

'क्या मुसलमान हिंदू को मार, उसका खून खाने को बोलेगा...'
फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, ''मैंने उनके ( मनोज सिन्हा) सामने ये भी कहा ये दो 'द कश्मीर फाइल्स' आपने फिल्म बनवाई है, क्या ये सच है कि एक मुसमान एक हिंदू को मारेगा और उसका खून चावल में डालकर उसकी बीवी को कहेगा कि तुम इसको खाओ...क्या ये हो सकता है, क्या हम इतने गिरे हुए हैं...' ये फिल्म बे-बुनियाद फिल्म है, जिसने ना सिर्फ कश्मीर में बल्कि मुल्क में नफरत पैदा की है। हमारे यहां जवानों में भी इसको लेकर नफरत पैदा हुई है।''

'हमारे बच्चों में जहर भर रहा है...'
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, '' जो मुसलमानों पर आज देश के कोने-कोने पर जुल्म हो रहा है, वो हमारे बच्चों में भी एक जहर पैदा कर रहा है। ऐसी फिल्मों को बैन करना चाहिए...। इस मीडिया को बंद करना चाहिए, जो मीडिया इस वक्त नफरते फैला रहा है...।''












Click it and Unblock the Notifications