जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, गाड़ी में आग लगने से सेना के 5 जवान शहीद, VIDEO
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के ट्रक में आग लगने से 5 जवान शहीद हो गए। वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Jammu Kashmir Soldiers Martyr: जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। सेना के ट्रक में आग लगने से 5 जवान शहीद हो गए। वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे सेना के पांच जवान शहीद हो गए। वहीं, सेना के कई जवान गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
यह हादसा भाटा धुरियान इलाके के पास हुआ था। मामले की जांच करने पर पता चला कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी पर हमला किया था। सेना के ट्रक पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है। सेना का कहना है कि आतंकवादियों ने ट्रक पर हथगोले फेंके होंगे जिससे वाहन में आग लग गई।
सेना के वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। जिससे वाहन में आग लग गई। इस क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवान शहीद हो गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
घटना स्थल पर सेना और पुलिस के जवान पहुंच गए हैं। मामले की आगे की जांच चल रही है। हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच में जुट गए हैं। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों की मदद की। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि 5 जवान चपेट में आ गए। जिससे उनकी जान चली गई।
वहीं, कई सेना के जवान घायल हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चार जवानों की मौत से हड़कंप मच गया है। इस मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रक्षा सूत्रों के हवाले से एनएनआई ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की मौत के बारे में जानकारी दी। भारतीय सेना के जवान जमीन पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उचित कार्रवाई कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी, JKDMA ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications