Amit Shah: अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर की हाई लेवल मीटिंग, नियमित पुलिसिंग पर दिया जोर
अमित शाह की मीटिंग चार घंटे तक चली। उन्होंने सभी एजेंसियों से जी-20 बैठक के सफल संचालन के लिए समन्वित तरीके से काम करने को कहा।

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर मैराथन समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नियमित पुलिसिंग को मजबूत करने की सलाह दी और सभी एजेंसियों से जी-20 बैठक के सफल संचालन के लिए समन्वित तरीके से काम करने को कहा।
बैठक गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में तीन बजे शुरू हुई और शाम करीब सात बजे तक चली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और गृह सचिव अजय भल्ला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शाह ने सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की दिशा में प्रतिबद्ध है।
अमित शाह ने एरिया डोमिनेशन प्लान, जीरो टेरर प्लान, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम से संबंधित मामले और सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों की भी समीक्षा की। गृह मंत्री ने सीमा पार घुसपैठ में पर्याप्त कमी और कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सुरक्षा एजेंसियों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और नियमित पुलिसिंग को मजबूत करने की भी सलाह दी।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अमित शाह से मुलाकात की अटकलों पर जीतन राम मांझी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
-
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप












Click it and Unblock the Notifications