Bihar Politics: अमित शाह से मुलाकात की अटकलों पर जीतन राम मांझी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Bihar Political News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांक्षी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की, जिसके बाद से सियासी गलियारों में संभावनाओं की सियासत पर चर्चा तेज़ हो गई।

Bihar Politics: अमित शाह और जीतनराम मांझी के मुलाक़ात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इसी कड़ी में लोगों ने मुलाक़ात के सियासी मायने भी निकालने शुरू कर दिए हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार का विपक्ष को एकजुट करने का सपना ना टूट जाए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में हैं। वहीं जीतन राममांझी के अमित शाह से मुलाकात पर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि मांझी महागठबंधन का हिस्सा हैं।
नीतीश कुमार के साथ होने के बाद भी मांझी दिल्ली में अमित शाह से मिल रहे हैं। कहीं बिहार में बड़ा खेला करने की तैयारी तो नहीं हैं। वहीं इस मुलाक़ात को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा कि यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक मुलाकात है। आपको बता दें कि मुलाकात से पहले मांझी ने कहा था कि "माउंटेन मैन" दशरथ मांझी और बिहार के दो पूर्व सीएम श्रीकृष्ण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग को वह अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं।
Recommended Video

सियासी गलियारों में यह भी चर्चा तेज़ है कि नीतीश कुमार से जीतनराम मांझी के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। वह खुद को महागठबंधन से अलग महसूस कर रहे हैं। कहीं ऐसा ना हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जीतनराम मांझी पलटी मार कर एनडीए का दामन थाम लें। इस तरह की अटकलों के बीच जीतन राम मांझी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है।
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है। मैंने नीतीश कुमार के साथ रहने का प्रण लिया है, और मैं हमेशा नीतीश नीतीश कुमार के साथ ही रहूंगा। नीतीश कुमार में पीएम बनने के सभी गुण हैं। वह ईमानदारी के साथ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। अटकलों के बीच जीतन राम मांझी का बयान तो आया है लेकिन राजनीति में बाज़ी कभी भी पलट सकती है।
ये भी पढ़ें: Caste Census In Bihar: जाति और रिश्तेदारी के बीच अब एक और कोड की शुरू हुई चर्चा












Click it and Unblock the Notifications