राजस्‍थान का 'मोहन यादव' कौन होगा? विधायक दल की बैठक में इस प्रकिया से चुनेंगे मुख्‍यमंत्री

Rajasthan Chief Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहन यादव को मध्‍य प्रदेश का नया मुख्‍यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया। अब बारी राजस्‍थान की है। राजस्‍थान का 'मोहन यादव' कौन होगा? इस सवाल का जवाब मंगलवार दोपहर बाद मिल जाएगा।

मंगलवार दोपहर एक बजे जयपुर में राजस्‍थान भाजपा मुख्‍यालय में विधायक दल की बैठक रखी गई है, जिसके लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को राजस्‍थान में पर्यवेक्षक लगाया गया है। पर्यवेक्षक सुबह 11 बजे जयपुर पहुंच जाएंगे।

 Rajasthan Chief Minister 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 199 सीटों में से 115 पर भाजपा प्रत्‍याशी जीते हैं। कांग्रेस 69 सीटों पर ही सिमट गई। सोमवार को दिनभर भाजपा विधायकों को फोन किए जा रहे थे। इनको सुबह दस बजे भाजपा मुख्‍यालय पहुंचने को कहा गया है।

भाजपा विधायक दल की बैठक में राजस्‍थान का नया मुख्‍यमंत्री चुनने की प्रक्रिया यह रहेगी कि दोपहर एक बजे से पहले सभी विधायक भाजपा मुख्‍यालय आकर सबसे पहले काउंटर पर रजिस्‍ट्रेशन करवाएंगे।

रजिस्‍ट्रेशन के बाद सारे विधायक एक साथ भोजन करेंगे। फिर विधायक दल की बैठक शुरू होगी। विधायकों का फोटो सेशन होगा। राजस्‍थान के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों का सामूहिक फोटो कार्यक्रम के बाद विधायक दल की बैठक शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- राजस्‍थान सीएम नाम फाइनल होने से पहले किरोड़ी लाल मीणा का दावा-'मेरे घर आए 17 विधायक'

विधायक दल की बैठक में बारी से बारी सभी विधायकों का भाषण होगा। इसके बाद पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे।

अब देखने वाली बात यह होगी कि राजनाथ सिंह राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री का नाम बंद लिफाफे में दिल्‍ली से लेकर आएंगे या विधायक दल की बैठक के बीच में उनके पास आलाकमान का फोन आएगा तब राजस्‍थान के 'मोहन यादव' का पता चलेगा।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में प्रचंड जीत के बाद वसुंधरा राजे सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, दीया कुमारी, बाबा बालकनाथ, ओम माथुर, ओम बिड़ला व डॉ. किरोड़ी लाल मीणा समेत कई भाजपा नेता मुख्‍यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Fact Check: क्‍या अर्जुन राम मेघवाल होंगे राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री? बीकानेर में घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+