राजस्थान सीएम नाम फाइनल होने से पहले किरोड़ी लाल मीणा का दावा-'मेरे घर आए 17 विधायक'
राजस्थान का 'मोहन यादव' कौन होगा? 12 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक में नाम सामने आ जाएगा। पूर्व वसुंधरा राजे सिंधिया पर तो विधायकों से मुलाकात और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह पर विधायकों की बाड़ाबंदी के आरोप लग चुके हैं।
राजस्थान का नया मुख्यमंत्री चुने जाने की सरगर्मियों के बीच सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा दावा किया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार विधायक किरोडी लाल मीणा ने कहा कि जीतने के बाद मेरे घर पर भी अब तक 17 विधायक आ चुके हैं।
Recommended Video
मीणा ने कहा कि ये वो विधायक हैं, जिनका राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में हमने प्रचार किया। पार्टी के ये वो कार्यकर्ता हैं, जो विधायक बन गए।
जीते हुए विधायक हुए नेता से मिल रहे हैं। पार्टी कार्यालय भी जा रहे हैं। वसुंधरा राजे समेत अन्य नेताओं के घर भी जा रहे हैं।
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि विधायकों का मिलना कोई लॉबिंग नहीं है। ना ही बाड़ाबंदी है। राजस्थान पद को लेकर नाम चर्चा में आने के सवाल पर मीणा ने कहा कि जैसे मैं 43 साल से सेवा करता आ रहा हूं। आगे भी वैसे ही करता रहूंगा।
उल्लेखनीय है कि गंगापुरसिटी से कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा ने पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा आलाकमान को पत्र लिखकर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को सीएम बनाए जाने की मांग भी की है।












Click it and Unblock the Notifications