Fact Check: क्‍या अर्जुन राम मेघवाल होंगे राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री? बीकानेर में घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

Rajasthan CM Face Arjun Ram Meghwal: राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री कौन होगा? क्‍या प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने राजस्‍थान सीएम चुन लिया? क्‍या राजस्‍थान में केंद्रीय मंत्री अुर्जन राम मेघवाल के घर सिर ताज सजेगा? ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया हो रही पोस्‍ट कह रही है।

वायरल पोस्‍ट में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन राम मेघवाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर की आस-पास की सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री की रेस में प्रबल दावेदार हैं। यह पोस्‍ट फेसबुक स्‍टोरी में सुमित शर्मा ने शेयर की है।

 Arjun Ram Meghwal MP Bikaner

दरअसल, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से लगातार तीन बार भाजपा सांसद हैं। राजस्‍थान भाजपा के बड़े दलित चेहरा हैं। ये पहले आईएएस थे। चूरू के कलेक्‍टर भी रहे। इनके पास प्रशासनिक सेवा और केंद्र की राजनीति का अच्‍छा खासा अनुभव हैं। अभी केंद्र में कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के घर की सुरक्षा बढ़ाने जाने के दावे की सच्‍चाई जानने के लिए वन इंडिया हिंदी टी ने मंत्री मेघवाल के पीए विक्रम राजपुरोहित से बात की। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर वायरल दावे को खारिज किया।

राजपुरोहित ने बताया कि अुर्जन राम मेघवाल को राजस्‍थान का सीएम बनाया जाएगा या नहीं। अभी कुछ भी तय नहीं है। यह फैसला आलाकमान करेगा। अभी मैं जयपुर जा रहा हूं। अर्जुन राम मेघवाल के घर पर सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है। सब कुछ पहले जैसा ही है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 115 सीटें जीतने के बाद भाजपा आलाकमान ने राजस्‍थान सीएम को लेकर अभी पत्‍ते नहीं खोले हैं। कल एक बजे विधायक दल की बैठक होनी है। राजस्‍थान में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को पर्यवेक्षक लगाया गया है, जो कल 11 बजे तक तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचेंगे।

Fact Check

दावा

केंद्रीय मंत्री अुर्जन राम मेघवाल के घर की सुरक्षा बढ़ाई।

नतीजा

केंद्रीय मंत्री के पीए ने सुरक्षा बढ़ाने के दावे को झूठा बताया।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+