पीसीसी मुख्यालय में मंत्रियों की जनसुनवाई में बेरोजगार युवाओं का हंगामा, लेनी पड़ी पुलिस की मदद

जयपुर, 3 अगस्त। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जन सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं ने मंत्री की मौजूदगी में हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बिगड़ते देख पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस बुलाकर युवाओं को पीसीसी कार्यालय से बाहर निकाला गया। मामले के मुताबिक एनटीटी 2018 भर्ती के अभ्यर्थी महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश से मिले और अपनी समस्या बताई। अभ्यर्थी अभी तक नियुक्ति नहीं होने से नाराज युवकों द्वारा हंगामा करने पर पुलिस बुलाकर अभ्यर्थियों को पीसीसी कार्यालय से बाहर निकाला गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्री ममता भूपेश और परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला जन सुनवाई कर रहे थे।

mamta bhupesh

नियमों के बावजूद नहीं मिल रही नियुक्ति

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मंत्री की जनसुनवाई में पहुंचे बेरोजगार युवकों ने हंगामा कर दिया। अभ्यर्थी नियमों के बावजूद नियुक्ति नहीं देने से नाराज थे। अभ्यर्थियों का आरोप है की महिला एवं बाल विकास विभाग की लापरवाही की वजह से उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पा रही है। मंत्री ममता भूपेश को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2018 में 1310 पदों पर भर्ती निकाली थी। साढ़े तीन साल पहले निकाली गई इस भर्ती में दो बार चयन सूची जारी करने के बावजूद 475 पद खाली रह गए। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का कहना है कि 327 योग्य अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कर चयन सूची महिला बाल विकास विभाग को भिजवा दी गई है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि मंत्री ममता भूपेश नियुक्ति देने में अड़चनें पैदा कर रही है।

mamta bhupesh

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+