Gul Mohammad: कौन हैं जयपुर के गुल मोहम्मद, जिनको Ram Mandir की वजह से बनना पड़ा गुल्लूराम?
Gul Mohammad Jaipur Rajasthan: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दुनियाभर के राम भक्तों में अपार उत्साह है। उन्हीं एक शख्स हैं हाजी गुल मोहम्मद मंसूरी।
यूं तो गुल मोहम्मद मंसूरी राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं, मगर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से इनका रिश्ता 3 दशक पुराना है।

यह भी पढ़ें - Ram Mandir: 'राम मंदिर को लेकर चारों शंकराचार्यों में कोई मतभेद नहीं, यह झूठ है', निश्चलानंद सरस्वती
राम मंदिर की वजह से तो गुल मोहम्मद मंसूरी को नया नाम गुल्लूराम मिला। खुद की बेगम से दुबारा निकाह करना पड़ा। फिर से कलमा पढ़ना पड़ा।
गुल मोहम्मद को अब सुकून इस बात का है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। इस पर खुशी जाहिर करते हुए ये कहते भी हैं कि 'राम मंदिर भारत में ही नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?'
गुल मोहम्मद की राम मंदिर वाली कहानी ये है कि साल 1977 में गुल मोहम्मद मंसूरी जनता पार्टी से विधायक चुने गए थे। उसके बाद भी पार्टी से जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें- Mewaram Jain: जब मेवाराम जैन बोला-'मैं कैसा हूं? आप मेरे VIDEO देख लो, मैं विचलित नहीं होने वाला'
साल 1992 में राम मंदिर के लिए आंदोलन हुआ। देशभर से कार सेवकों की टोलियों ने अयोध्या कूच किया। जयपुर से गई कारसेवकों की टोली में गुल मोहम्मद मंसूरी भी शामिल थे। तब अयोध्या समेत देशभर में बवाल हुआ था। जयपुर भी अछूता नहीं रहा।
राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेकर जैसे-जैसे गुल मोहम्मद सकुशल वापस जयपुर पहुंचे तो घर के बाहर ही समाज के लोगों ने खूब विरोध किया। मारने तक दौड़े। फिर इनको समाज से बाहर तक दिया।
गुल मोहम्मद के राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने पर न केवल समाज इनके खिलाफ हुआ बल्कि इनको गुल मोहम्मद की जगह गुल्लूराम कहने लगे। खूब धमकियां भी मिली। डर के कारण पत्नी ने इनके साथ रहने तक से इनकार कर दिया।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार गुल मोहम्मद मंसूरी के लिए जयपुर के जामा मस्जिद से फतवा भी जारी हुआ तो इनका समाज में रहना बहुत मुश्किल हो गया था। गुल्लूराम से वापस गुल मोहम्मद बनने के लिए इनको दुबारा कलमा पढ़ाया गया।
पत्नी माफिया बेगम से दुबारा निकाह हुआ तब जाकर इनको गुल मोहम्मद नाम फिर से मिला। गुल मोहम्मद को अब 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण नहीं मिला, लेकिन इनकी दर्शन करने की इच्छा है।
जौहरी बाजार के विधायक रहे गुल मोहम्मद
बता दें कि गुल मोहम्मद छठी राजस्थान विधानसभा के लिए जयपुर की जौहरी बाजार सीट से जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे। इन्होंने मोहम्मद गटटार अली को 17 821 वोटों से हराया था।
गुल मोहम्मद मंसूरी का परिवार
गुल मोहम्मद मंसूरी जयपुर के 761 सार्दुलसिंह की नाल गणगौर बाजार निवासी हाजी छत्तर खां के घर 15 अगस्त 1945 को जन्मे थे। माफिया बेगम से शादी की। इनके तीन बच्चे हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications