Mewaram Jain: जब मेवाराम जैन बोला-'मैं कैसा हूं? आप मेरे VIDEO देख लो, मैं विचलित नहीं होने वाला'
Mewaram Jain Interview: देश में मेवाराम जैन ट्रेंड में हैं। इनके दो अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब मेवाराम जैन का इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)
इंटरव्यू में मेवाराम जैन यह कहते हुए नजर आ रहा है कि 'मैं कैसा हूं? मेरा चरित्र कैसा है? आप मेरे वीडियो देख सकते हैं? वायरल वीडियो से मैं विचलित नहीं होने वाला। जवाब बाड़मेर की जनता देगी।

यह भी पढ़ें- Mewaram Jain Net Worth: कितना अमीर है मेवाराम जैन, जो सरपंच से MLA बनकर बनवा बैठा डर्टी पिक्चर
दरअसल, बाड़मेर से लगातार 15 साल तक विधायक रहे मेवाराम जैन को कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में चौथी बार भी टिकट दिया। इसी दौरान मेवाराम जैन की कथित अश्लील सीडी की भी चर्चा शुरू हो गई थी।
राजस्थान तक वेबसाइट की टीम ने जब खुद मेवाराम जैन से केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह द्वारा उन पर कथित सीडी व वायरल फोटो के आरोपों के बारे में सवाल पूछा तो जवाब चौंकाने वाला मिला।
यह भी पढ़ें- Mewaram jain viral Video: कांग्रेस नेता मेवाराम जैन खुद चाहता था वीडियो बना लिया जाए, ताकि बाद में...
वायरल सीडी के बारे में मेवाराम जैन ने कहा कि मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। दो बार पहले भी ऐसा हो चुका है। मुझे परेशान करने के लिए ये जो वायरल किया गया है। इससे मैं विचलित नहीं होने वाला, क्योंकि उसका जवाब बाड़मेर की जनता देगी।
यह वीडियो भी देखो जो एडिट करके तैयार किया गया
मेवाराम जैन ने यह भी कहा कि चाहे गजेंद्र सिंह जी हो या कोई और। चाहे ईडी की धमकी मिले या किसी प्रकार की प्रकार की अन्य धमकी। मैं डरने वाला नहीं हूं। बाड़मेर की जनता का मुझ पर आशीर्वाद पर है। जनता मुझे जानती है।
मेवाराम जैन चुनाव परिणाम 2023
3 दिसंबर 2023 को बाड़मेर सीट का परिणाम आया तो मेवाराम जैन चुनाव हार गए। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. प्रियंका चौधरी ने 106,948 वोट हासिल कर 13 हजार 337 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी मेवारामम जैन 93,611 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
FIR के बाद मेवाराम जैन अंडरग्राउंड
बाड़मेर से चुनाव हारने के बाद मेवाराम जैन की मुश्किलें तो तब और बढ़ गई जब दिसंबर के अंतिम सप्ताह में एक महिला ने जोधपुर के पुलिस थाने में उनके खिलाफ खुद व नाबालिग बेटी के साथ रेप किए जाने का मामला ही दर्ज करवाया। तब से मेवाराम जैन अंडरग्राउंड है।
मेवाराम जैन के वायरल वीडियो
मेवाराम जैन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में न केवल मामला दर्ज हुआ है बल्कि कथित रूप से उनके दो अश्लील वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि वन इंडिया हिंदी टीम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।












Click it and Unblock the Notifications