Rajasthan APRO Recruitment 2022 : दो माह देरी से होगी परीक्षा, DIPR ने शामिल नहीं किए थे TSP पद
जयपुर, 22 जनवरी। राजस्थान में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के 76 पदों पर निकाली गई (APRO) एपीआरओ भर्ती परीक्षा समय पर नहीं होगी। परीक्षा में दो माह की देरी हो सकती है। इसकी वजह सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (DIPR) की बड़ी चूक सामने आई है।

खबर है कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) को भेजी सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 की अभ्यर्थना में विभाग ने ट्राइबल एरिया ( TSP Area in Rajasthan) के पद ही शामिल नहीं किए। ऐसे में बोर्ड ने अभ्यर्थना के आधार पर ही दिसम्बर में एपीआरओ भर्ती की विज्ञप्ति निकाल दी। 3 जनवरी 2021 को आवेदन की अंतिक तिथि थी।
राजस्थान के 5 हजार 749 युवाओं ने आवेदन किया। अब एक शिकायत मिलने पर खुलासा हुआ कि भर्ती में ट्राइबल एरिया को शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में अब टीएसपी एरिया के पदों को शामिल करते हुए संशोधित विज्ञप्ति जारी होगी। पहले वाली विज्ञप्ति के आधार पर एपीआरओ भर्ती परीक्षा 13 फरवरी 2022 को प्रस्तावित थी। अब यह परीक्षा दो माह आगे खिसक सकती है।
मीडिया से बातचीत में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि संशोधित विज्ञप्ति जल्द ही जारी होगी। इसलिए फरवरी में एपीआरओ परीक्षा नहीं होगी। अप्रैल अंत तक कराने का प्रयास रहेगा। बता दें कि बोर्ड ने दिसम्बर में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के 76 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।
टीएसपी एरिया का एक भी पद नहीं होने की बात एक विधायक ने उठाई। फिर जांच में सामने आया कि सात पद टीएसपी एरिया के होने थे। ऐसे में अब 15 दिन के लिए एपीआरओ भर्ती सभी के लिए रीओपन करनी होगी। आवेदकों की संख्या 5 हजार 749 बढ. सकती है।












Click it and Unblock the Notifications