कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया टलने की संभावना, गहलोत ने कहा- मैं थां सूं दूर नहीं

जयपुर, 26 अगस्त। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम को 2 महीने के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पद पर बने रहेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो 28 अगस्त को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव दीपावली के बाद संभव हो सकता है। पार्टी की रणनीति के मुताबिक 4 सितंबर की रैली और उसके बाद 7 सितंबर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग जोरशोर से उठाई जाएगी। जिससे राहुल फिर से अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हो जाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद राहुल को फिर से कमान संभालने की लगातार मांग कर रहे हैं। इसी बीच में अध्यक्ष के नाम पर गहलोत समेत कई नामों की चर्चा मीडिया में है। इधर गहलोत विरोधी खेमा भी प्रदेश में सक्रिय हो गया है। हालांकि पार्टी ने 28 की कार्यसमिति की बैठक की घोषणा कर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। गांधी परिवार भी विदेश में है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी कोई बड़ा फैसला नहीं लेगी।

ashok gahlot

गहलोत ने कहा राजस्थान से अंतिम सांस तक दूर नहीं रहूंगा

कांग्रेस अध्यक्ष पद की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बारां के अंता में कहा है कि 28 अगस्त को चुनाव का कार्यक्रम घोषित होगा। उसने तय होगा कि चुनाव की प्रक्रिया क्या रहेगी मैं आपके बीच हूँ, मैं थां सू दूर नहीं हूँ। मैं प्रदेश से जीवन की अंतिम सांस तक दूर नहीं रहने वाला हूँ। चाहे कोई जिम्मेदारी हो चाहे कुछ भी करूं। मेरे जेहन के अंदर जिस प्रदेश के अंदर पैदा हुआ। जहां के हालात मैंने बचपन से देखे हैं। उससे दूर नहीं रहने वाला गहलोत के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि वे प्रदेश की राजनीति से दूर नहीं होने वाले हैं।

ashok gahlot

दिसंबर तक टल सकती है चुनाव प्रक्रिया

कांग्रेस कि 28 अगस्त को होने वाली बैठक मैं अध्यक्ष की स्थिति साफ होने की संभावनाएं बहुत कम है। एक तो पूरा गांधी परिवार देश से बाहर है। दूसरा पिछले चुनाव दिसंबर 2017 में हुए थे। ऐसे में पिछले चुनाव को पूरे 5 वर्ष इसी साल दिसंबर में होंगे संभावना है कि दिसंबर तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया को टाला जा सकता है। वही राहुल गांधी की 7 सितंबर से होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के चेहरे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अगर यात्रा का चेहरा राहुल गांधी होंगे तो फिर गैर गांधी अध्यक्ष बनाने का कोई फायदा नहीं। कांग्रेस को इस वक्त ऐसे चेहरे की जरूरत है। जिससे पार्टी मजबूती के साथ देश में उभर सके।

ashok gahlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+