Rajasthan में भारत जोड़ो यात्रा आने से पहले सियासी विवाद, विजय बैंसला और धर्मेंद्र राठौड़ का फोटो वायरल

Rajasthan में कांग्रेस का सियासी मसला हल होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी ने 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने पर तीन नेताओं के अनुशासनहीनता के मामले में करीब डेढ़ महीने बाद भी फैसला नहीं किया है। बल्कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी उन्हीं नेताओं को सौंप दी गई है। जिन नेताओं पर अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं। ऐसे में पार्टी महासचिव अजय माकन ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर राजस्थान के प्रभाव से मुक्त करने का आग्रह किया है। राजस्थान में करीब सवा 2 साल पहले शुरू हुई गुटबाजी अब फिर से चरम पर पहुंच गई है। पार्टी ने करीब डेढ़ महीने बाद भी अनुशासनहीनता के मामले में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को लेकर निर्णय नहीं किया है। साथ ही सीएलपी की बैठक भी अभी नहीं हुई है।

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां शुरू

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां शुरू

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें सीएम अशोक गहलोत के नजदीकी राठौड़ समेत बैठक का बहिष्कार करने वाले मंत्रियों व अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। राठौड़ यात्रा का रूट चार्ट निर्धारित करने वालों में शामिल हुए हैं। इस तरह के घटनाक्रमों के चलते माकन ने खुद को राजस्थान का प्रभारी रहना ठीक नहीं समझा। ऐसे में उन्होंने गत 8 नवंबर को खड़गे को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले दूसरे किसी नेता को प्रभारी पद सौंपने का आग्रह किया है।

पत्र सौंपने के 8 दिन बाद हुआ खुलासा

पत्र सौंपने के 8 दिन बाद हुआ खुलासा

अजय माकन की पेशकश को खड़गे ने खारिज कर दिया था। खड़गे ने माकन को राजस्थान का प्रभारी बने रहने के लिए कहा। इसके बावजूद माकन नहीं माने। पत्र के 8 दिन बाद किसी दूसरे नेता को राजस्थान की जिम्मेदारी देने का निर्णय नहीं होने के चलते माकन का यह पत्र सूत्रों के हवाले से बाहर आ गया।

 राहुल गांधी से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र राठौड़

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र राठौड़

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री प्रमोद जैन भाया, मंत्री रामलाल जाट के साथ धर्मेंद्र राठौड़ भी महाराष्ट्र के कलमपुरी में राहुल गांधी से मिलने पहुंच गए। कस्बे के अध्यक्ष बनने के बाद सभी पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद संचालन समिति बनाई गई। लेकिन नेताओं की पुरानी जिम्मेदारी को बरकरार रखा गया।

 विजय बैंसला ने यात्रा को लेकर दे रखी है धमकी

विजय बैंसला ने यात्रा को लेकर दे रखी है धमकी

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दिवंगत नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला ने गुर्जरों की मांगे पूरी नहीं होने पर भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकलने देने की धमकी दे रखी है। आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ व गुर्जर नेता विजय बैंसला की बातचीत का फोटो भी वायरल हुआ है।

खड़गे तक पहुंचा विजय बैसला और धर्मेंद्र राठौड़ की मुलाकात का फोटो

खड़गे तक पहुंचा विजय बैसला और धर्मेंद्र राठौड़ की मुलाकात का फोटो

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग का विवाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक पहुंच गया है। राजस्थान में पर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने खड़गे से बुधवार को मुलाकात कर सियासी हालात की जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग को लेकर चल रहे विवाद पर भी चर्चा की है। इसमें उन्होंने बताया कि कुछ नेता जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। धर्मेंद्र राठौड़ व विजय बैसला के मुलाकात का फोटो भी खड़गे को बताया गया। खड़गे ने शर्मा से इस फोटो को प्रभारी अजय माकन को देने के लिए कहा। शर्मा ने नवगठित राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के उद्देश्य से खड़गे को अवगत कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+