DG-IG Conference Jaipur: पीएम मोदी का राजस्थान दौरा आज से, पहली बार 3 दिन जयपुर में रुकेंगे
PM Modi in DG-IG Conference Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय राजस्थान दौरा आज से शुरू होगा। वे जयपुर में होने वाली तीन दिवसीय महानिदेशक-महानिरीक्षक (डीजी-आईजी) कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी विशेष विमान से शाम पांच बजकर 35 मिनट पर जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे राजस्थान भाजपा मुख्यालय जाएंगे और सभी 115 विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे।

यह पहला मौका है जब तीन दिन तक पीएम मोदी जयपुर में रुकेंगे। उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी जयपुर आ रहे हैं।
58वीं तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक (डीजी-आईजी) कॉन्फ्रेंस शुक्रवार से जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में शुरू होगी। दोपहर ढाई बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।
जयपुर में भाजपा कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी करीब तीन घंटे रुकेंगे। वे रात्रि भोजन भी यहीं पर लेंगे। गुरुवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।
बता दें कि दोपहर डेढ़ बजे जयपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीधे आरआईसी जाएंगे। वे शुक्रवार रात व शनिवार को सहकार मार्ग स्थित विद्युत प्रसारण निगम के गेस्ट हाउस में रुकेंगे जबकि पीएम मोदी राजभवन में ठहरेंगे। उनके साथ राजभवन में ही एनएसए अजीत डोभाल को ठहराया गया है।
महानिदेशक व महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस व पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर गुलाबी नगर जयपुर व भाजपा कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पीएम मोदी कीबैठक में भजन लाल शर्मा सरकार को पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा।
यह भी पढ़ें - Today in Politics: जयपुर में आज से DG-IG कॉन्फ्रेंस शुरू, PM मोदी, अमित शाह समेत कई मंत्री होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications