Today in Politics: जयपुर में आज से DG-IG कॉन्फ्रेंस शुरू, PM मोदी, अमित शाह समेत कई मंत्री होंगे शामिल
Today in Politics 5 Jan 2024: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शुक्रवार से डीजीपी और आईजीपी कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। जयपुर में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई मंत्री हिस्सा लेंगे। PMO के बयान के मुताबिक पीएम मोदी 5 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगे और 7 जनवरी को प्रस्थान करेंगे।
DG-IG कॉन्फ्रेंस जयपुर के झालाना क्षेत्र के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 5 से 7 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी इस दौरान सभी दिन वहां मौजूद रहेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी और अमित शाह के अलाव केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला भी शिरकत करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में देश के सभी राज्यों के डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्सेस समेत अन्य जांच एजेंसीयों के प्रमुख शामिल होंगे।
डीजी, आईजी कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक सुरक्षा, साइबर क्राइम, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से जुड़े हर मामले पर चर्चा की जाएगी।
जेपी नड्डा रहेंगे हिमाचल प्रदेश के दौरे पर
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। जेपी नड्डा इस दौरान कई सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
जेपी नड्डा सबसे पहले सोलन में सुबह 11:00 बजे रोड-शो करेंगे। ये रोड-शो पुराना डी.सी. ऑफिस (चिल्ड्रन पॉर्क) से पुराना बस अड्डा तक आयोजित की जाएगी।
नड्डा का दूसरा कार्यक्रम सोलन में ही अभिनंदन समारोह है, जो सुबह 11:40 बजे होगा। जेपी नड्डा का तीसरा कार्यक्रम भी अभिनंदन समारोह है, जो शिमला में होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications