Nirmal Choudhary ने RU छात्रसंघ अध्यक्ष बनते ही राजस्थान पुलिस को दिखाए तेवर, देखें Viral VIDEO
जयपुर, 27 अगस्त। कहते हैं राजनीति में सिर पर जीत का सेहरा सजते ही तेवर बदल जाते हैं। यह बात राजस्थान यूनिवर्सिटी के नए छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी पर सटीक बैठ रही है। पांच दिन पहले नामांकन रैली में जो निर्मल चौधरी राजस्थान पुलिस की लाठियां खा रहा था वो शनिवार को जीत मिलते ही पुलिस वालों से बोला कि 'कोई पुलिस वाला भी धक्का मुक्की कर ली तो ठीक बात नहीं है। निर्मल चौधरी कहते हैं मुझे' इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

आरयू छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी का वायरल वीडियो
वायरल वीडियो शनिवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद का है। वीडियो में निर्मल चौधरी अपने समर्थकों के साथ जाते दिख रहे हैं। उनके चारों तरफ राजस्थान पुलिस के जवान हैं। वो निर्मल चौधरी को शायद अपनी सुरक्षा में लेना चाह रहे थे। तब निर्मल चौधरी ने कहा कि 'मैं निर्मल चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्रसंघ अध्यक्ष हूं। आप लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। मेरे ऊपर चढ़ने की जिम्मेदारी नहीं है। आराम से कोई भी पुलिसवाला धक्का मुक्की करेगा तो ठीक बात नहीं होगी। निर्मल चौधरी कहते हैं मुझे। ध्यान रखना ये बात।'

1265 मतों से जीते निर्मल चौधरी
दरअसल, राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2022 में शनिवार को मतों की गणना की गई। निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी ने मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निर्दलीय निहारिका मीणा को 1265 मतों से शिकस्त दी। खास बात है कि दोनों एनएसयूआई से बगावत करके चुनाव मैदान में उतरे थे। ये दोनों राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद की टिकट की दौड़ में थे, मगर एनएसयूआई ने एनवक्त पर इनकी बजाय रितु बराला को प्रत्याशी बना दिया।
22 अप्रैल को पुलिस ने भांजी थी लाठियां
22 अप्रैल को नामांकन भरने जा रहे थे तब राजस्थान पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज किया, जिसका विद्यार्थियों ने विरोध भी खूब किया। उस वक्त तो निर्मल चौधरी कुछ नहीं बोला और अपना पर्चा दाखिल कर दिया था। छात्र राजनीति के जानकार कहते हैं कि लाठीचार्ज के चलते निर्मल चौधरी के पक्ष में सहानुभूति की लहर चली और शायद यह भी एक वजह है कि उन्होंने मंत्री की बेटी समेत एनएसयूआई की रितु बराला और एबीवीपी के नरेंद्र यादव को पीछे छोड़ दिया।
एबीवीपी प्रत्याशी की जमानत जब्त
कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद हुए राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2022 में राजस्थान यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी नरेंद्र यादव तो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। निर्दलीय निर्मल चौधरी 4043, निहारिका जोरवाल को 2578, एनएसयूआई की ऋतु बराला को 2010 और एबीवीपी के नरेंद्र यादव को 988 वोट मिले हैं। ABVP के नरेंद्र यादव के साथ ही निर्दलीय प्रताप भानु मीणा और हितेश्वर बेरवा की भी जमानत ज़ब्त हुई है।

पायलट गुट के करीबी हैं निर्मल चौधरी ?
आरयू छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी मूलरूप से नागौर जिले के गांव धामणिया के दयालराम चौधरी व रूपा देवी के बेटे हैं। इनके पिता सरकारी टीचर व मां हाउसवाइफ हैं। निर्मल चौधरी सचिन पायलट गुट के लाडनूं विधायक मुकेश भाखर करीबी हैं। पूर्व में भाखर का राजस्थान यूनिवर्सिटी में भी दबदबा रहा है। सचिन पायलट गुट के करीबी होने की वजह से ही शायद इन्हें एनएसयूआई का टिकट नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications