Nirmal Chaudhary : कौन हैं निर्मल चौधरी जिन्होंने छात्रसंघ चुनाव में NSUI, ABVP व मंत्री की बेटी को हराया
जयपुर, 27 अगस्त। राजस्थान विश्वविद्यालय को निर्मल चौधरी के रूप में नया छात्रसंघ अध्यक्ष मिला है। निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी में छात्रसंघ चुनाव 2022 में न केवल एनएसयूआई, एबीवीपी पार्टी प्रत्याशी बल्कि राज्य मंत्री की बेटी तक को हरा दिया।

राजस्थान विवि छात्रसंघ चुनाव परिणाम
छात्रसंघ चुनाव 2022 में शनिवार को हुई मतगणना में निर्मल चौधरी को 4043, निर्दलीय निहारिका जोरवाल को 2578, एनएसयूआई प्रत्याशी रितु बराला को 2010 और एबीवीपी के नरेन्द्र यादव को 988 वोट हासिल किए। निर्मल चौधरी ने 1265 मतों से जीत हासिल की।

छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी कौन ?
बता दें कि राजस्थान विश्वविद्यालय के नए छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी मूलरूप से नागौर जिले के गांव धामणिया के रहने वाले हैं। निर्मल के पिता दयालराम चौधरी सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। मां रूपादेवी ग्रहणी है। निर्मल किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। छात्र राजनीति सक्रिय रहने के साथ-साथ घर पर खेती में हाथ बंटाते हैं।

निर्मल चौधरी की जीत की वजह
निर्मल चौधरी के राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष बनने में कई फैक्टर ने काम किया है। एक तो यह की निर्मल चौधरी की युवाओं पर पकड़ी अच्छी थी, जो नामांकन के दिन पुलिस लाठीचार्ज के बाद सहानुभूति की लहर से और भी मजबूत हो गई। इसके अलावा एनएसयूआई की फूट ने भी निर्मल चौधरी की जीत में भूमिका निभाई। निर्मल ने सर्वसमाज को साथ लेकर चले। उनके सर्वसमाज अभियान और सोशल मीडिया पर पकड़ ने ही उन्हें अंत में विजय दिलाई।

निहारिका मीणा की हार की वजह
राजस्थान सरकार में मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका मीणा ने छात्रसंघ चुनाव 2022 में निर्मल चौधरी को कड़ी टक्कर दी है। निहारिका मीणा की हार की एक वजह तो उनका एनएसयूआई से टिकट कटना रहा। दूसरी वजह ये भी मानी जा सकती है कि एनएसयूआई से निहारिका मीणा की तरह निर्मल चौधरी की बगावत। ऐसे में वोट बंट गए और निर्मल चौधरी को जातिगत वोटों का लाभ मिला।
निर्मल को मुकेश भाखर लाए राजनीति में
बता दें कि राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले निर्मल चौधरी को छात्र राजनीति में लाडनूं विधायक मुकेश भाखर लेकर आए। बताया जाता है कि भाखर ही चौधरी के राजनीतिक गुरू हैं। भाखर का राजस्थान यूनिवर्सिटी में भी दबदबा रहा है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी : ABVP के नरेंद्र यादव की जमानत ज़ब्त
4043 वोट मिले निर्दलीय निर्मल चौधरी को,
2578 वोट मिले निर्दलीय निहारिका जोरवाल को,
2010 वोट मिले NSUI की ऋतु बराला को,
988 वोट मिले ABVPके नरेन्द्र यादव को,
ABVP के नरेंद्र यादव सहित,निर्दलीय प्रताप भानु मीणा और हितेश्वर बेरवा की जमानत ज़ब्त
राजस्थान विवि छात्रसंघ चुनाव 2022
शोध छात्र प्रतिनिधि पर रामस्वरूप ओला ने जीता चुनाव
रामस्वरूप ओला को मिले 219 वोट
पुष्पेंद्र सिंह को मिले 213 वोट
देशराज चेतीवाल को मिले 34 वोट
निशा को मिले 99 वोट
ऋषभ चौधरी को मिले 19 वोट
राजस्थान विवि छात्रसंघ चुनाव 2022 : संयुक्त सचिव
संयुक्त सचिव पर एनएसयूआई की धारा7 कुमावत जीती
धरा कुमावत को मिले 4329 वोट
एबीवीपी की कृष्णा तंवर को मिले 4198 वोट
वही नोटा पर पड़े 1155 वोट
राजस्थान विवि छात्रसंघ चुनाव 2022 : उपाध्यक्ष पद
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अमीषा मीणा जीती
अमीषा मीना को मिले 2614 वोट
कमल किशोर बेनीवाल को मिले 1037 वोट
मुस्कान शेखावत को मिले 850 वोट
एनएसयूआई की निकिता फामरा को मिले 1790 वोट
एबीवीपी की साक्षी शर्मा को मिले 2549 वोट
निर्दलीय ट्विंकल शर्मा को मिले 387 वोट
नोटा पर पड़े 546 वोट

राजस्थान विवि छात्रसंग चुनाव 2022 : महासचिव
एबीवीपी के अरविंद जाजड़ा जीते
अरविंद जाजड़ा को मिले 3087 वोट
एनएसयूआई के संजय चौधरी को मिले 2497 वोट
आलोक शर्मा को मिले 809 वोट
अर्जुन कुम्हार को मिले 346 वोट
गुलाब मीना को मिले 664 वोट
लेखराज सामोता को मिले 84 वोट
राजेन्द्र चौधरी को मिले 787 वोट
तेजपाल भाटी को मिले 243 वोट












Click it and Unblock the Notifications