Nauksham Chaudhary: राजस्थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी समेत ये MLA बन सकते हैं मंत्री, देखें पूरी सूची
Nauksham Chaudhary Rajasthan New Ministers List: राजस्थान में अबकी बार भजन लाल शर्मा सरकार है। सीएम और डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद अब हर किसी की नजरें मंत्रिमंडल विस्तार पर है।
राजस्थान की सियासी गलियारों में चर्चा है कि भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल में युवाओं को मौका मिला तो राजस्थान की सबसे खूबसूरत विधायक नौक्षम चौधरी का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्थान की ब्यूटी क्वीन नौक्षम चौधरी जीतीं या हारीं, चुनाव परिणाम देख क्या कहा?
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा विधायकों के पास फोन जाने शुरू हो गए हैं। उन्हें जयपुर में बुलाया गया है। राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारियां भी चल रही हैं। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार की डेट तय नहीं हुई है।
पहले चर्चा थी कि 27 दिसंबर 2023 को भजन लाल शर्मा के सरकार में करीब डेढ़ दर्जन मंत्री शपथ लेंगे, मगर अब खबर है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर कोई पेंच फंस गया है। ऐसे में 28 दिसंबर या इसके बाद एक-दो दिन का इंतजार और करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्थान की सबसे खूबसूरत नेता नौक्षम चौधरी को ये अजब संयोग बना रहा MLA
एनबीटी की खबर के अनुसार विधायक बाबा बालक नाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, शैलेष सिंह, नौक्षम चौधरी, संदीप शर्मा, जवाहर सिंह बेडम, महंत प्रताप पुरी, डॉ किरोड़ी लाल मीणा और हीरालाल नागर को मंत्री बनाए जाने को लेकर भाजपा आलाकमान की मंजूरी मिल गई है।

वहीं, राजस्थान तक की खबर में कहा जा रहा है कि राजस्थान में 17 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें डॉ. शैलेष सिंह, विश्वनाथ मेघवाल, अविनाश गहलोत, जवाहर सिंह बेदाम, गजेंद्र खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सुमित गोदारा, अजय सिंह किलक, अनीता भदेल, मंजू बाघमार, हीरालाल नागर व डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का नाम बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 115 सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने सांगानेर से पहली बार के विधायक भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री व दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया था।
यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary Video: राजस्थान चुनाव में IAS की बेटी vs मंत्री, BJP ने नौक्षम चौधरी पर क्यों लगाया दांव?
कौन है नौक्षम चौधरी?
बता दें कि भरतपुर जिले के कामां से भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी युवा विधायकों में से एक हैं। ये हरियाणा के पुन्हाना में पैमा खेड़ा गांव की रहने वाली हैं। नौक्षम चौधरी की मां रंजीत कौर हरियाणा कैडर में आईएएस ऑफिसर हैं और पिता आरएस चौधरी हरियाणा के सेवानिवृत्त जज हैं।
दिल्ली और लंदन में पढ़ाई करने वाली नौक्षम को एक करोड़ के पैकेज पर नौकरी का ऑफर मिला था, मगर ये भारत लौटी और राजनीति में आ गईं। हरियाणा से विधानसभा चुनाव लड़ा था, मगर हार गईं। अब राजस्थान से कांग्रेस की दिग्गज नेता जाहिदा खान को हराकर विधायक बन गईं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: भजन लाल सरकार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले CM की पत्नी कर रहीं गिरिराज महाराज की परिक्रमा












Click it and Unblock the Notifications