Nauksham Chaudhary: राजस्थान की सबसे खूबसूरत नेता नौक्षम चौधरी को ये अजब संयोग बना रहा MLA
Nauksham Chaudhary kaman Bharatpur: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे खूबसूरत नेताओं में से एक हैं नौक्षम चौधरी। युवा और तेज-तर्रार नौक्षम चौधरी राजस्थान के भरतपुर जिले की कामां सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।
25 नवंबर को मतदान के बाद यह सवाल है कि नौक्षम चौधरी कामां की विधायक बनेंगी या नहीं? इसका पुख्ता पता तो 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चलेगा, मगर एक अजब संयोग नौक्षम चौधरी को जीत दिलाता नजर आ रहा है।

कामां सीट के बारे में संयोग ये है कि यहां पर जिस पार्टी का विधायक चुना जाता है, राजस्थान में भी उसी की ही सरकार बनती है। इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी नौक्षम चौधरी को भी विधायक बनते देखा जा सकता है।
राजस्थान में अब तक 15 बार विधान सभा चुनाव हो चुके हैं। 16वीं विधानसभा के लिए 25 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती है। बीते 15 चुनावों में से 3 बार को छोड़कर हर बार कामां सीट का राजस्थान सरकार से सीधा रिश्ता रहा है। यहां विधायक विपक्ष में नहीं बैठता।

कामां सीट पर विधायक व राजस्थान में सरकार एक साथ
साल-----विधायक----- सरकार
2018---जाहिदा खान--कांग्रेस
2013---जगत सिंह----भाजपा
2008---जाहिदा खान--कांग्रेस
2003---मदन मोहन---भाजपा
1998---तैयब हुसैन----कांग्रेस
1990---मदन मोहन---भाजपा
1985---शम्शुल-------कांग्रेस
1977---मनोहर लाल--जनता पार्टी
1967---मजलिस-----कांग्रेस
1962---मजिलस-----कांग्रेस
1951---इब्राहिम-----कांग्रेस
विधायक व सरकार अलग
1972---मनोहर लाल--कांग्रेस
1980---चाब खान----कांग्रेस
1993---तैयब हुसैन---भाजपा

नौक्षम चौधरी vs जाहिदा खान कामां सीट
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भरतपुर जिले की कामां सीट पर भाजपा की नौक्षम चौधरी व कांग्रेस जाहिदा खान आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान और भाजपा ने हरियाणा में एक बार विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद नौक्षम चौधरी पर कामां सीट पर दांव लगाया गया है।

नौक्षम चौधरी का जीवन परिचय
- कामां विधायक की दौड़ में शामिल नौक्षम चौधरी की उम्र 33 साल है।
- नौक्षम चौधरी भरतपुर जिले की कामां तहसील के बड़ा मोहल्ला कामां की रहने वाली हैं।
- नौक्षम चौधरी के पिता रामसिंह चौधरी रिटायर्ड जज व मां रणजीत कौर हरियाणा कैडर में आईएएस है।
- नौक्षम चौधरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। लंदन में भी पढ़ाई की।
- लंदन में मीडिया प्रमोशन एंड कम्युनिकेशन डिग्री ली और एक करोड़ की नौकरी का ऑफर छोड़ भारत लौट आई।
- लंदन से लौटने के बाद नौक्षम चौधरी ने साल 2019 में भाजपा ज्वाइन की।
- हरियाणा विधानसभा चुनाव में पुन्हाना सीट से 13 हजार वोटों से नौक्षम हार गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications