Nauksham Chaudhary Video: राजस्थान चुनाव में IAS की बेटी vs मंत्री, BJP ने नौक्षम चौधरी पर क्यों लगाया दांव?
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly elections 2023) डीग जिले की कामां (Kaman) सीट पर में BJP की नौक्षम चौधरी (Nauksham Choudhary) व कांग्रेस की मंत्री जाहिदा खान (Zahida Khan) के बीच टक्कर है।
Nauksham Choudhary in Rajasthan ELection: 33 साल की नौक्षम चौधरी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की सबसे खूबसूरत चेहरा है। चुनाव में इनकी तस्वीरें ही नहीं बल्कि कई विवादित वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। (वीडियो नीचे)
नौक्षम चौधरी की ब्यूटी पर भाजपा ने राजस्थान के डीग जिले की कामां सीट से दांव लगाया है। इनके सामने कांग्रेस का मुस्लिम चेहरा जाहिदा खान है, जो राजस्थान सरकार में मंत्री भी रही हैं।

नौक्षम चौधरी की संपत्ति
कामां सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरने वालीं नौक्षम चौधरी ने चुनाव शपथ पत्र में खुद को बड़ा मौहल्ला कामां तहसील जिला डीग राजस्थान की रहने वाली बताया है।
नौक्षम चौधरी चुनाव हलफनामा के अनुसार उसके हाथ में कुल नकदी 20 हजार की है। 50 ग्राम सोना है, जिसका मूल्य 2 लाख 50 हजार रुपए है।

नौक्षम चौधरी का राजनीतिक करियर
दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस व विदेश में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौक्षम चौधरी ने राजनीति में कदम रखा और साल 2019 के अगस्त में भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा ने इनको हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में पुन्हाना विधानसभा सीट से टिकट दिया था, जहां पर कांग्रेस के इलियास के सामने नौक्षम चौधरी 13 हजार वोटों से चुनाव हार गई थीं।

नौक्षम चौधरी के माता-पिता
कामं विधानासभा सीट से भाजपा का दलित युवा चेहरा नौक्षम चौधरी के पिता रामसिंह चौधरी रिटायर्ड जज हैं, जबकि मां रणजीत कौर हरियाणा कैडर की आईएएस रणजीत कौर हैं। यह परिवार हरियाणा के नूहं मेवात इलाके की रहने वाले हैं।

नौक्षम चौधरी का वायरल वीडियो
इन दिनों नौक्षम चौधरी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कामां विधानसभा क्षेत्र में बतौर भाजपा उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर रही हैं।
नौक्षम चौधरी के वोट मांगने व चुनावी भाषणों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ये कह रही हैं कि इन्हें ईंट का जवाब पत्थर से देना आता है। इन्हें गोली भी चलानी आती है। इस दौरान उन्होंने जूते से जूते का इलेक्शन भी लड़ने की बात कही है।

नौक्षम चौधरी, भाजपा प्रत्याशी कामां
बता दें कि कामां सीट पर भाजपा ने कई संदेश दिए हैं। कामां से भाजपा की नौक्षम चौधरी व कांग्रेस की जाहिदा खान आमने-सामने होने से मुकाबला युवा वर्सेज उम्रदराज, हिंदू वर्सेज मुस्लिम भी हो गया है। वैसे भी कामां सीट मेवात इलाके में आती है। मेवात में भाजपा ने कभी जीत दर्ज नहीं की। इस बार खूबसूरत चेहरे नौक्षम चौधरी पर दांव लगाकर देखा है।

नौक्षम चौधरी को दस भाषाओं का ज्ञान
नौक्षम चौधरी ट्रिपल एमए कर चुकी है। दिल्ली के अलावा विदेश में भी पढ़ाई की है। कहते हैं कि नौक्षम को दस भाषाओं का ज्ञान है। इन्हें लंदन में एक करोड़ रुपए सालाना का जॉब ऑफर मिला था, जिसे ठुकराकर राजनीति में आई हैं।
नौक्षम चौधरी के बारे में कुछ सवाल
जब नौक्षम चौधरी हरियाणा से चुनाव हार गई तो बीजेपी ने राजस्थान से टिकट क्यों दिया?
जवाब-नौक्षम चौधरी का युवाओं में क्रेज है। हरियाणा में चुनाव हारने के बाद अब राजस्थान के कामां सीट से भाजपा ने नौक्षम चौधरी को एक और मौका दिया है। भाजपा नौक्षम के जरिए मुस्लिम बाहुल्य इलाके मेवात में अपना खाता खोलना चाहती है।
क्यों मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र कामां में नौक्षम को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार?
जवाब-कामां से मौजूद विधायक जाहिदा खान राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कला संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की राज्य मंत्री हैं।
इस बार जाहिदा खान को कांग्रेस की टिकट मिलने पर पर्यवेक्षक के सामने उनका जमकर विरोध भी किया गया। ऐसे में भाजपा ने यहां पर नौक्षम चौधरी की खूबसूरती पर दांव लगातार मुकाबला रोचक बना दिया।

क्यों करोड़ों के पैकेज छोड़कर नौक्षम राजनीति में आई है क्या है कारण?
नौक्षम चौधरी ने लंदन जाकर मास कम्युनिकेशन किया। आईएएस मां व जज पिता की बेटी नौक्षम सक्षम ने जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में कदम रखा।












Click it and Unblock the Notifications