Rajasthan: भजन लाल सरकार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले CM की पत्नी कर रहीं गिरिराज महाराज की परिक्रमा
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के परिवार की गोवर्धन स्थित गिरिराज जी महाराज में गहरी आस्था है। राजस्थान सीएम बनने के तुरंत बाद भजन लाल शर्मा सपरिवार गिरिराज जी महाराज की शरण में पहुंचे थे।
अब राजस्थान की भजन लाल सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम की पत्नी गीता व बेटा गिरिराज जी महाराज की दंडवत परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि भजन लाल शर्मा का परिवार बीते एक दशक से गिरिराज जी महाराज की दंडवत परिक्रमा करता आया है। इस बार खुद सीएम भजन लाल शर्मा व्यवस्तता के चलते परिक्रमा में शामिल नहीं हो पाए।
इस बार सीएम की पत्नी व बच्चे कड़ी सुरक्षा में परिक्रमा कर रहे हैं। सीएम भजन लाल शर्मा मूल रूप से भरतपुर के नदबई के रहने वाले हैं। वर्तमान में जयपुर के सांगानेर से भाजपा विधायक हैं।
बता दें कि राजस्थान में 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे आए हैं। 13 दिसंबर को भजन लाल शर्मा को सीएम, दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। अब मंत्रिमंडल विस्तार होना है।












Click it and Unblock the Notifications