Nauksham Chaudhary: राजस्थान की ब्‍यूटी क्वीन नौक्षम चौधरी जीतीं या हारीं, चुनाव परिणाम देख क्‍या कहा?

Kaman Assembly Constituency Result 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कामां सीट से भाजपा की Nauksham Chaudhary चौधरी न जीत दर्ज की है। ये राजस्‍थान की सबसे खूबसूरत नेता भी हैं।

Nauksham Chaudhary MLA Kaman Bharatpur: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कामां सीट से जीत दर्ज करके 'ब्‍यूटी क्वीन' भी विधानसभा पहुंची हैं। नाम है नौक्षम चौधरी। जीत के बाद नौक्षम चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर कामां की जनता का आभार जताया। लिखा-''धन्यवाद! कामां परिवार, जीत गया आपका आशीर्वाद और प्यार।''

राजस्‍थान के भरतपुर इलाके में कामां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्‍मीदवार नौक्षम चौधरी ने कुल 78646 वोट हासिल किए। निर्दलीय मुख्‍तयार अहमद को 64740 वोट मिले। जीत का अंतर 13906 रहा। राजस्थान सरकार में निवर्तमान शिक्षा राज्यमंत्री कांग्रेस की जाहिदा खान तीसरे स्‍थान पर रही। जाहिदा ने 58130 वोट हासिल किए।

Nauksham Chaudhary Result Rajasthan election 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में नौक्षम चौधरी की जीत इस लिए भी खास है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भी भाजपा ने नौक्षम को पुन्हाना सीट से टिकट दिया था, मगर हरियाणा में नौक्षम चुनाव हार गई थी। अब राजस्‍थान में इन्‍हें जीत मिली है।

कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्‍थान के कामां की विधायक बनीं नौक्षम चौधरी की मां हरियाणा कैडर में आईएएस व पिता रिटायर्ड जज हैं। नौक्षम चौधरी ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रख दिया था। दिल्ली के मिरांडा कालेज में छात्रसंघ अध्‍यक्ष भी चुनी गई थी।

Nauksham Chaudhary Result Rajasthan election 2023

नौक्षम चौधरी ने लंदन से भी पढ़ाई की है। विदेश में इन्‍हें एक करोड़ सालाना के पैकेज का जॉब ऑफर मिला था, जिसे ठुकराकर ये भारत लौटीं और हरियाणा व राजस्‍थान की राजनीति में सक्रिय हो गईं। नौक्षम को हिन्दी, अंग्रेजी सहित 10 भाषाओं का ज्ञान है। इन्‍हें राजस्‍थान की भाजपा सरकार में मंत्री भी बनाया जा सकता है।

Nauksham Chaudhary Result Kaman seat 2023

कामां का अजब संयोग रहा बकरार

कामां विधानसभा सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार नौक्षम चौधरी की जीत के साथ यहां का एक अजब संयोग भी बरकरार रहा है। संयोग ये है कि यहां पर जिस पार्टी का विधायक चुना जाता है, राजस्‍थान में भी उसी की ही सरकार बनती है।

इस बार राजस्‍थान में भाजपा की सरकार बनी है। विधायक भी भाजपा का ही। राजस्‍थान विधानसभा के इतिहास में बीते 15 चुनावों में से 3 बार को छोड़कर हर बार कामां सीट का राजस्‍थान सरकार से सीधा रिश्‍ता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+