आलीशान फ्लैट में चल रहा था 'धंधा', एमपी-बंगाल से आई कॉल गर्ल के साथ इस हाल में मिले 'ग्राहक'

जयपुर। राजधानी जयपुर के कालवाड़ क्षेत्र पुलिस ने वैश्यावृति करते हुए चार महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियों में से मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल की एक-एक और दो युवती जयपुर की रहने वाली हैं।

MP Bengal Call Girls Arrested From flat at Kalwar Jaipur

कालवाड़ पुलिस को हाथोज में मंगलम सिटी के एक फ्लैट में वेश्यावृति की इत्तला मिली थी, जिस पर पुलिस दल बल के साथ दबिश दी तो वहां से संदिग्ध अवस्था में चार महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया किया।

इनको पकड़ा पुलिस ने

पुलिस ने समीना (30) निवासी पूजा नगर भोपाल हाल मंगलम सिटी, दीपा मंडल (26) निवासी कोलकाता हाल विकास नगर मुरलीपुरा, सांवरमल कुमावत (27) निवासी त्रिदेव नगर हिंगोनियां, बंशी गुर्जर (21) निवासी सीतारामपुरा, काजल (25) निवासी करणी विहार व मीनाक्षी (26) पत्नी निवासी झोटवाड़ा को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है।



अजमेर में बेटी से वेश्यावृत्ति कराने का आरोप

इधर, अजमेर जिले एक माता-पिता पर अपनी बेटी से वेश्यावृत्ति का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि एक साल से उससे वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवाड़ा हाल निवासी जेठाना की एक पीड़िता ने बताया कि वह एक वर्ष पहले दुर्घटना में घायल हो गई थी। मौसी उसे जेठाना में इलाज के लिए लेकर आई थी। यहां कुछ दिनों बाद एक कमरे में उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत मौसी से की गई तो कोई ध्यान नहीं दिया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद खुद मौसी उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करती रही। बीते एक साल से कई युवकों ने उसका देह शोषण किया। इसके बदले मौसी युवकों से पैसा वसूलती रही। इससे परेशान होकर पीडि़ता अपने माता-पिता के पास पहुंची तो उन्होंने भी देह व्यापार के लिए उकसाया। उसके माता-पिता उसके शरीर का सौदा करते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+