Lady Don Rekha Meena : दोस्तों के साथ मिलकर युवक को मारी थी गोली, 20 की उम्र में कैसे बनी डॉन?
राजस्थान में लेडी डॉन रेखा मीना फिर सुर्खियों में है। युवक को गोली मारने के मामले में रेखा मीना को जयपुर की रामनगरिया थाना पुलिस ने पकड़ा है।

lady don rekha meena biography in hindi : करौली पुलिस को रेखा मीना की कई दिन से तलाश थी। जबकि वह इन दिनों जयपुर में फरारी काट रही थी। जयपुर पुलिस लेडी डॉन रेखा मीना को करौली पुलिस के हवाले करेगी। महज 20 साल की उम्र में रेखा मीना के राजस्थान की लेडी डॉन बनने की पूरी कहानी बेहद दिलचस्प है।

रेखा मीना की गिरफ्तारी किस मामले में हुई?
शराब पीते हुए के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और गालियां व धमकी देने वाली रेखा मीना के लेडी डॉन बनने से पहले जानिए कि आखिर अब किस मामले में गिरफ्तार की गई है। डीसीपी (ईस्ट) राजीव पचार के अनुसार 29 नवंबर 2022 को करौली कोतवाली पुलिस थाना इलाके के 19 वर्षीय योगेश जादौन की हत्या के प्रयास में रेखा मीना को पकड़ा गया है।

स्कूल से लौट रहे योगेश पर चलाई गोली
योगेश जादौन ने करौली कोतवाली पुलिस को पर्चा बयान देकर बताया था कि वह दोपहर ढाई बजे स्कूल से घर लौट रहा था। अंजनि माता मंदिर के पास वीरवास रोड पर चार लड़के और दो लड़कियां शराब पी रहे थे। शराब पीने से टोकने पर बंदूक निकालकर गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से योगेश घायल हो गया था। फिर आरोपी वहां से भाग गए।

रेखा मीना को जगतपुरा में दबिश देकर पकड़ा
पुलिस जांच में लेडी डॉन रेखा मीना का नाम आया तो पुलिस ने इसकी तलाश शुरू की। रेखा मीणा करौली से भागकर जयपुर आ गई और यहां फरारी काटने लगी। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेखा मीना जयपुर के रामनगरिया पुलिस थाना इलाके में आई हुई है। पुलिस ने जयपुर के जगतपुरा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

लेडी डॉन रेखा मीणा कौन है?
20 वर्षीय रेखा मीना राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम के गांव नागल भाट के रहने वाले कमल मीना की बेटी है। इसकी मां का निधन हो चुका है। पिता मजूदरी करते हैं। रेखा मीना करौली से पढ़ने के लिए जयपुर आई थी। यहां पर करौली जिले के कुड़गांव पुलिस थाना के कुख्यात बदमाश अनुराज मीना से दोस्ती हुई। फिर इनकी हिस्ट्रीशीटर पप्पूलाल मीणा गैंग से दुश्मनी हो गई। इसी साल 20 जनवरी को भी करौली जिले की कुड़गांव पुलिस ने रेखा मीणा को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर धमकीभरा वीडियो पोस्ट करने पर हुई थी।

रेखा मीना लव ट्राइएंगल में फंसकर बनी लेडी डॉन
खबर है कि अनुराज मीना व पप्पूलाल मीना कभी जिगरी दोस्त हुआ करते थे। अनुराज मीना ने अपने प्रेमिका रेखा को पप्पू से मिलवाया तो पप्पू और रेखा के बीच नजदीकियां बढ़ गई। इसी वजह से अनुराज और पप्पूलाल के बीच दुश्मनी हो गई। अनुराज से दोस्ती के चलते रेखा भी पप्पू की दुश्मन बन गई और धीरे धीरे अपराध के दलदल में फंसती चली गई। विरोधी गैंग के सदस्यों को सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी भी देने लगी।

लाला कोडिया के घर पहुंच गई थी रेखा मीना
रेखा मीना उस वक्त भी खूब सुर्खियों में रही थी जब सोशल मीडिया पर अपने दुश्मन पप्पू मीना के सपोर्ट में कमेंट करने के कारण रेखा ने लाला कोडिया से भी दुश्मनी ले ली थी और लाला कोडिया को सबक सिखाने के लिए रेखा मीना अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर लाला कोडिया के घर के बाहर पहुंच गई थी। इस पूरी घटना का रेखा मीना ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications