Rekha Meena : 19 वर्षीय रेखा मीना के Lady Don बनने की इनसाइड स्टोरी, प्यार में कैसे मिला धोखा?

जयपुर, 22 जनवरी। राजस्थान में लेडी डॉन रेखा मीना सुर्खियों में है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बा रेखा मीना सलाखों के पीछे है। सोशल मीडिया पर रेखा मीना के लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो देख इसके लेडी डॉन बनने का अंदाजा सहज ​लगाया जा सकता है।

Rekha Meena FB Live आकर देती है गालियां

Rekha Meena FB Live आकर देती है गालियां

फेसबुक लाइव वीडियो में रेखा मीना मां-बहनों की भद्दी-भद्दी गालियां और विरोधी गैंग को खुली चेतावनी देती नजर आती है। बेखौफ इनती कि बदमाशों के नाम लेकर उन्हें गालियां व धमकी देती है।​ फिलहाल रेखा मीना को भरतपुर महिला जेल में भेज दिया गया है।

 अनुराधा चौधरी के बाद रेखा मीना बनी लेडी डॉन

अनुराधा चौधरी के बाद रेखा मीना बनी लेडी डॉन

राजस्थान में आनंदपाल गैंग की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के बाद रेखा मीना की अपराध की दुनिया में एंट्री चौंकाने वाली है, क्योंकि रेखा मीना की उम्र अभी महज 19 वर्ष है। पहली बार पुलिस पकड़ में आई है।

गलत दिशा में कैसे उठे रेखा के कदम?

गलत दिशा में कैसे उठे रेखा के कदम?

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पढ़-लिखकर कुछ बनने की उम्र में रेखा मीना के कदम गलत दिशा में कैसे उठ गए? कौन है रेखा मीना जिससे कई बदमाश भी खौफ खाते हैं? वो कौनसी वजह है जिसने रेखा मीना को लेडी बना दिया?

कौन है रेखा मीना लेडी डॉन करौली?

कौन है रेखा मीना लेडी डॉन करौली?

रेखा मीणा की कहानी शुरू होती है राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम के गांव नांगला लाट से। यही पर किसान कमल मीना के घर 19 साल पहले रेखा का जन्म हुआ। शुरुआती पढ़ाई भी रेखा ने करौली जिले से की।

क्राइम में एंट्री से पहले अनुराज से दोस्ती

क्राइम में एंट्री से पहले अनुराज से दोस्ती

मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक रेखा मीना की क्राइम में एंट्री की का रास्ता दोस्ती की गलियों से होकर गुजरा। रेखा पढ़ाई के लिए जगतपुरा जयपुर आई। यहां पर रेखा मीना की दोस्ती अनुराज मीणा से हुई। अनुराज भी करौली जिले का है। अनुराज की दोस्ती करौली जिले के कुड़गांव थाना इलाके के हिस्ट्रीशीटर व बीजलपुर भड़क्या निवासी पप्पू मीणा उर्फ पीएल भड़क्या से थी।

 दोस्त बन गए जान के दुश्मन

दोस्त बन गए जान के दुश्मन

कहा जा रहा है कि छह माह पहले अनुराज ने रेखा को अपने खास दोस्त हिस्ट्रीशीट पप्पू मीणा से मिलवाया। थोड़े दिन बाद ही रेखा और पप्पू मीणा के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगी।

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

जान-पहचान बढ़ने के साथ ही पप्पू मीणा ने सोशल मीडिया पर रेखा मीना की एक पोस्ट शेयर कर दी, जिस पर अनुराज गुस्सा हो गया था। साथ ही रेखा ने भी फेसबुक पर पप्पू मीणा को गाली-गलौच करते हुए पोस्ट डाली। इसके बाद अनुराज व पप्पू मीणा के बीच दुश्मनी हो गई।

 रेखा के खातिर अनुराज व पप्पू गैंग बनी

रेखा के खातिर अनुराज व पप्पू गैंग बनी

रेखा मीना को एक-दूसरे के पक्ष में लेने के लिए अनुराज व पप्पू में न केवल दुश्मनी हो गई बल्कि दोनों ने अपनी अपनी गैंग बना ली। दोनों में सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई। दोनों बदमाश प्यार को जताने के लिए एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए।

जब लाला कोडिया के घर तक पहुंची रेखा

जब लाला कोडिया के घर तक पहुंची रेखा

हिस्ट्रीशीटर पप्पू मीणा की दोस्ती लाला कोडिया से है। पप्पू मीणा का पक्ष लेने के कारण रेखा भी लाला कोडिया से रंजिश रखने लगी। फेसबुक लाइव में रेखा के पप्पू के खिलाफ गाली-गलौज करने पर लाला कोडिया ने कमेंट किया था। दुश्मन का दोस्त दुश्मन मानकर रेखा ने लाला को भी फेसबुक पर लाइव आकर धमकी दे डाली। लाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर दावा किया था कि उसने अपने दोस्त पीएल भड़क्या का बदला लेने के लिए अनुराज के घर पर साथियों के साथ फायरिंग की।

लेडी डॉन के कहने पर मारी गोली

लेडी डॉन के कहने पर मारी गोली

बता दें कि छह महीने तक अनुराज के साथ रही रेखा मीना ने फेसबुक लाइव पर हिस्ट्रीशीटर पप्पू की फजीहत करने में कमी नहीं छोड़ी। पप्पू मीणा भी रेखा और अनुराज को लगातार चैलेंज करता रहा। विवाद बढ़ने पर रेखा ने पप्पू को जान से मारने के लिए अनुराज को कहा। 28 सितम्बर को अनुराज अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ पप्पू के घर पहुंचा। पप्पू के पेट में नजदीक से गोली मारी।

रेखा को भरतपुर महिला जेल भेजा

रेखा को भरतपुर महिला जेल भेजा

कुड़गांव थानाधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि रेखा मीना उर्फ रेखा डॉन को हत्या के प्रयास के लिए उकसाने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रेखा ने ही अनुराज को पप्पू भड़क्या पर फायरिंग करने के लिए प्रेरित किया था। रेखा को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भरतपुर महिला जेल भेज दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+