हमें दोबारा मौका मिलता तो अधूरे काम पूरे होते, ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में बोली वसुंधरा राजे

जयपुर, 29 अगस्त। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व सीएम राजे ने कहा कि अच्छा काम करने वाले पार्टी को दोबारा मौका मिलना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमें दोबारा अवसर मिलता तो अधूरे काम पूरे होते और हमारा प्रदेश विकास की दृष्टि से बहुत आगे होता। जबकि आज राजस्थान पिछड़ रहा है। राजे ने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को विकास क्षेत्र में पीछे धकेला है। उन्हें मौका नहीं देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर में अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के समारोह को संबोधित कर रही थी।

vasundhara raje

सत्ता के लोग कुर्सी की चिंता में जनता को भूले

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि जिस प्रदेश को हम विकास की राह पर लाए थे। उसे अब तरक्की की राह पर ले जाने वाला इस सरकार में कोई नहीं रहा है। राजे ने कहा कि हमारे समय में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, जल संरक्षण में देश में आगे था। वह राज्य आज अपराध महिला उत्पीड़न दलित अत्याचार और भ्रष्टाचार सांप्रदायिक उन्माद में पहले नंबर पर आ गया है। सत्ता में बैठे लोग कुर्सी की चिंता में जनता की चिंता को भूल गए हैं। कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान अराजकता के दौर से गुजर रहा है। यहां ना कोई सुनने वाला है और नहीं कोई देखने वाला और जनता की पीड़ा समझने वाला है। हमारी सरकार ने चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुण्डिया में भगवान परशुराम का भव्य स्मारक बनाया था। वही ब्राह्मण समाज से प्रेरणा लेकर 550 करोड रुपए की लागत से 125 मंदिरों का विकास तथा 110 करोड रुपए की लागत से 50 देवी देवताओं और महापुरुषों के पैनोरमा बनवाए थे।

vasundhara raje

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+