IAS Transfer Rajasthan: भजन लाल शर्मा सरकार ने सचिवालय में बदल दिया ब्‍यूरोक्रैसी का चेहरा, 40 IAS के तबादले

IAS Transfer Rajasthan News: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने जिलों के बाद सचिवालय में भी नौकरीशाही का चेहरा बदल दिया है। प्रदेशभर में 72 आईएएस अफसर इधर-उधर करने के बाद अब सचिवालय जयपुर स्‍तर के 40 अफसरों के ट्रांसफर किए हैं।

बता दें कि राजस्‍थान कैडर के सबसे वरिष्ठ आईएएस सुबोध अग्रवाल को सचिवालय से बाहर भेज दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को एसीएस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में लगाया गया है। जबकि अखिल अरोड़ा के पास वित्त एवं आनन्द कुमार के पास गृह विभाग की कमान बरकरार रखी गई है।

rajasthan secretariat

यह भी पढ़ें- IAS Ria Dabi: टीना डाबी की बहन रिया डाबी फिर चर्चा में, IPS मनीष कुमार से गुपचुप शादी के बाद अब क्‍या हुआ?

सचिवालय स्तर पर अधिकांश अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी बदले गए हैं। इसके अलावा 16 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मुख्य सचिव सुधांश पंत को मुख्य आवासीय आयुक्त नई दिल्ली और प्रशासक राजफैड का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है। फेरबदल में अजमेर संभागीय आयुक्त और नए बने जिले सलूंबर में कलक्टर लगाया गया है। पांच एपीओ चल रहे अफसरों को भी पोस्टिंग दी गई है।

यह भी पढ़ें- ये हैं 5 सबसे खूबसूरत महिला IAS-IPS अधिकारी, ब्यूटी विद ब्रेन देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा

इन अफसरों के तबादले

सुबोध अग्रवाल: अध्यक्ष इंदिरा गांधी पंचायती राज
अभय कुमार: एसीएस जल संसाधन विभाग
अखिल अरोड़ा: एसीएस वित्त, आबकारी
अपर्णा अरोड़ा: एसीएस राजस्व
संदीप वर्मा: एसीएस सार्वजनिक निर्माण विभाग
कुलदीप रांका: एसीएस, सामाजिक न्याय और पंचायती राज
श्रेया गुहा: एसीएस, परिवहन
आनंद कुमार: एसीएस गृह, जेल, आपदा प्रबंधन
भास्कर ए सावंत: प्रमुख सचिव खाद्य आपूर्ति
कुंजी लाल मीणा: अध्यक्ष इंदिरा गांधी नहर बोर्ड
अजिताभ शर्मा: प्रमुख सचिव उद्योग व दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर
आलोक गुप्ता: प्रमुख सचिव ऊर्जा
वैभव गालरिया: प्रमुख सचिव कृषि
मंजू राजपाल: जेडीसी (जयपुर)
टी. रविकांत: प्रमुख सचिव नगरीय विकास।
आशुतोष ए.टी. पेडणेकर: सचिव ग्रामीण विकास विभाग
डॉ. पृथ्वीराज: सचिव खेल एवं युवा मामले
कृष्ण कुणाल: सचिव महिला एवं बाल विकास
भानू प्रकाश एटरू: अध्यक्ष डिस्कॉम राजस्थान
समित शर्मा: सचिव पीएचईडी
डॉ. जोगाराम: सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास
गौरव गोयल: सचिव प्रशासनिक सुधार
आरती डोगरा: सचिव सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार
आनंदी: सचिव खान एवं पेट्रोलियम विभाग
शुचि त्यागी: सचिव सहकारिता विभाग
महेश शर्मा: संभागीय आयुक्त अजमेर
राजन विशाल: सचिव अल्पसंख्यक मामलात विभाग
अर्चना सिंह: पंजीयक सहकारिता
शैली किशनानी: सचिव देवस्थान
ओम प्रकाश बुनकर: निदेशक आईसीडीएस
ह्रदेश कुमार शर्मा: सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग
मेघराज सिंह रतनू: निदेशक साक्षरता एवं सतत शिक्षा
शक्ति सिंह राठौड़: प्रबंध निदेशक, राजफैड
संदेश नायक: विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री
रामावतार मीणा: प्रबंध निदेशक जेसीटीसीएल
सुनील शर्मा: आयुक्त सूचना एवं जनंसपर्क
पुखराज सेन: आयुक्त क़ॉलेज शिक्षा विभाग
मुकुल शर्मा: जिला कलक्टर सलूंबर
अपर्णा गुप्ता: संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग
उत्साह चौधरी: आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+