ये हैं 5 सबसे खूबसूरत महिला IAS-IPS अधिकारी, ब्यूटी विद ब्रेन देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा

सिविल सर्विसेज को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा यूं ही नहीं कहा जाता। इस परीक्षा को पास कर जिन अधिकारियों की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वो हैं आईएएस औऱ आईपीएस। एक साल में लाखों बच्चे अधिकारी बनने का सपने देख इस परीक्षा को देने आते हैं। मगर बेहद गिने-चुने ही इसमें सफल हो पाते हैं।

यूं तो देशभर से कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने सिविल सर्विसेज की ये मुश्किल परीक्षा पास कर अपना नाम कमाया है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी महिला IAS और IPS अधिकारियों से रूबरू करवाएंगे, जिनकी मेहनत और लगन की चर्चा तो रही ही मगर उनकी खूबसूरती के ज्यादा चर्चे होते हैं।

Five beautiful woman ias and ips officers

नवजोत सिमी
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है आईपीएस अधिकारी नवजोत सिमी का। आईपीएस अधिकारी नवजोत सिमी जितनी अच्छी रैंक लेकर परीक्षा में में होने के बाद चर्चा में आईं, उतनी ही अपनी खूबसूरती को लेकर भी। नवजोत देखने में किसी मॉडल जैसी लगती हैं। यूं ही नहीं एक आईएएस अधिकारी का दिल नवजोत पर आ गया। वैसे साल 2020 में आईपीएस अधिकारी नवजोत सिमी ने 14 फरवरी वाले दिन आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला संग शादी की थी।

इन दिनों नवजोत अपनी नन्ही परी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वे हाल ही में मां बनी हैं।

टिना डाबी
आईएएस अधिकारी टीना डाबी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अपने पहले अटेंप्ट में ही टीना ने यूपीएएसी की परीक्षा पास कर ली थी। टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। टीना डाबी अपनी दो शादियों को लेकर भी सुर्खियों में रहीं थीं।

सृष्टि जयंत देशमुख
28 मार्च 1995 को मध्यप्रदेश में जन्मीं सृष्टि का सपना बचपन से ही एक आईएएस ऑफिसर बनने का था। अपने परिवार में वे पहली अफसर बनी थीं। सृष्टि ने 23 अप्रैल को आईएएस अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी गोड़ा से शादी की थी। सृष्टि देखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।

परी बिश्नोई
हाल ही में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते और बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई संग शादी कर फिर चर्चा में आईं परी बिश्नोई भी किसी परी से कम नहीं हैं। परी राजस्थान की रहने वाली हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के दौरान ही परी ने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी। अकसर सोशल मीडिया में परी बिश्नोई की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

स्तुति चरण
जोधपुर की स्तुति चरण भी सबसे खूबसूरत महिला आईपीएस अधिकारियों में आती हैं। साल 2012 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। स्तुति काफी टैलेंटेज हैं और खूबसूरत भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+