छत्तीसगढ़ में नदी पर बन रहे पुल का ग्रामीण क्यों कर रहे हैं विरोध ?
Why are the villagers opposing the bridge being built on the river in Chhattisgarh?
बीजापुर, 26 मार्च। आमतौर पर माना जाता है कि किसी भी पिछड़े इलाके में विकास करना है , तो पुल,पुलिया ,सड़क निर्माण जरुरी है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में इसका उलट देखने मिलता है। बस्तर संभाग के घोर नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में ग्रामीण इंद्रवती नदी पर पुल निर्माण का विरोध कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण इंद्रवती नदी के पहुंच कर अपना विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों के आंदोलन का लाभ स्थानीय राजनेता भी करने लगे हैं। दरअसल ग्रामीण मानते हैं कि अगर नदी पर पुल बना दिया गया ,तो पुलिस और सुरक्षाबलों की टुकड़ियां उनके गांव में प्रवेश करने लगेंगी।

बस्तर की जीवनदायनी इंद्रावती नदी पर बंगोली में फुंडरी पुल बनाया जा रहा है ,लेकिन स्थानीय ग्रामीण इस पुल के विरोध में अपनी आवाज़ तेज कर रहे हैं। आदिवासी ग्रामीणों का मानना है कि अगर नदी पर पुल बन गया,तो मिलिट्री फोर्स उनके गांव में घुसकर उन्हें परेशान करेगी और फर्जी नक्सल मामले बनाकर एनकाउंटर में ग्रामीणों को मारा जा सकता है।
पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने किया ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन
इधर ग्रामीणों का बढ़ता विरोध अब राजनीतिक लोगों के लिए भी अवसर बनकर सामने आया है। बीते दिनों बीजापुर पूर्व विधायक और प्रदेश के पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा बंगाली गांव में इंद्रावती नदी पर पुल बनाये जाने का विरोध करने वाले ग्रामीणों के बीच पहुंच गए थे और पुल के विरोध में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया था । महेश गागड़ा का कहना है कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से फोर्स आदिवासियों को गोली से मार रही है। बस्तर में ग्रामीण सिलगेर समेत कई स्थानों पर पुलिस कैंप के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं , लेकिन भूपेश सरकार उसपर कोई सुनवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें गुजरात और बिहार जाकर सीखेंगे कवासी लखमा ,कैसे होगी छत्तीसगढ़ में शराबबंदी !
भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा का कहना है कि भूपेश बघेल सरकार के सत्ता पर काबिज होने के बाद से बस्तर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती करके पुल और पुलिया का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों पर अत्याचार बढ़ने लगा हैं। कांग्रेस के विधायक विक्रम मंडावी और मंत्री कवासी लखमा 2018 चुनाव से पहले भाजपा के शासनकाल में आदिवासियों के बीच रैलियों करते थे,लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के बाद उनके सुर बदल गए हैं।
उत्पात भी कम नहीं
शनिवार को बंगोली में चल रहे प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने भीड़ में लाठी ,डंडे,तीर धनुष ध और कुल्हाड़ी से पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से जमकर मारपीट की। इस घटना में 3 मजदूर और एक ग्रामीण घायल हो गया है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।
एएसपी पंकज शुक्ला ने बताया गया कि बंगोली के पास इंद्रावती नदी पर पुल का निर्माण कार्य जारी है। बंगोली में आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने पुल का काम रोकने के लिए मजदूरों पर हमला किया था ,जिसमे 4 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज भैरमगढ़ में चल रहा है। घटना के बाद पुल के पास भैरमगढ़ से सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications