Rohini Acharya: 'हमारे घर भगवान आए हैं', रोहिणी के पास सिंगापुर पहुंचे लालू, क्या मना पाएंगे रूठी बेटी को?
Rohini Acharya: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए सिंगापुर पहुंचे। जहां उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनका एयरपोर्ट पर बहुत ही खास अंदाज में स्वागत किया, रोहिणी ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर अपने पिता के सिंगापुर पहुंचने का वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद हर कोई भाव-विभोर हो गया।
रोहिणी ने एक्स पर लिखा 'हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं, हमारी छोटी सी दुनिया में हमारे चारोॆ धाम आए हैं, उनके चरणों की धूल ले लें हम, हमारे कृपानिधान आए हैं 🙏' इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक भावपूर्ण भोजपुरी गीत 'तोहरे बगिया के रहली सुगनियां....' बज रहा है, जो पिता-पुत्री के स्नेह को दर्शाता है।

बता दें कि लालू के साथ उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर गई हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने दिल खोलकर इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'बहुत खूब, बेटी होने का फर्ज निभाया, Great, Heads off to u', एक ने लिखा कि 'एक बेटी जितनी मोहब्बत अपने पिता से करती है शायद उतना अपने पति से भी नहीं करती है यही सत्य है क्योंकि बाप बेटी का प्यार बहुत ही अटूट होता है !' एक ने लिखा- 'बेटी बेटी ही होती है उसकी जगह कोई नहीं ला सकता।' तो एक ने लिखा- 'क्या पापा लालू मना पाएंगे रूठी बेटी रोहिणी को?'

क्या पापा लालू मना पाएंगे रूठी बेटी रोहिणी को?
इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं। महीनों से नाराज़ रोहिणी आचार्य के पार्टी से मान जाने की अटकलें हैं। उन्हें आरजेडी से विधान परिषद सदस्य बनाने की चर्चा भी गर्म है, हालांकि रोहिणी इस बात का जोरदार खंडन कर चुकी हैं।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी की हार के बाद रोहिणी ने तेजस्वी यादव और उनकी टीम पर सवाल उठाए थे और उन्होंने रोते हुए अपने पिता का घर छोड़ा था और कहा था कि 'आज से उनका उनके भाई और परिवार से कोई संबध नहीं है, वो पार्टी के किसी भी मामले में अब दखल नहीं देंगी, उनका संपर्क बस लालू-राबड़ी तक ही सीमित रहेगा।'
1 जून 1979 को पटना में हुआ था रोहिणी आचार्य का जन्म
गौरतलब है कि साल 2022 में लालू को किडनी देकर उनको दूसरा जीवनदान देने वाली रोहिणी का जन्म 1 जून 1979 को पटना में हुआ था और वो लालू-रबड़ी की दूसरी संतान हैं। उन्होंने एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर से MBBS की डिग्री ली थी लेकिन कभी भी प्रैक्टिस नहीं की थी, वो लालू-राबड़ी के काफी करीब रही हैं। साल 2002 में उनकी शादी समरेश सिंह से हुई थी।

सिंगापुर में प्रबंध निदेशक हैं रोहिणी आचार्य के पति
मालूम हो कि समरेश ने हिंदू कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पीजी किया है। इसके अलावा, उन्होंने इंस्टिट्यूट यूरोपियन डी'एडमिनिस्ट्रेशन डेस अफेयर्स (INSEAD) बिजनेस स्कूल से MBA किया था और इस वक्त वो सिंगापुर में प्रबंध निदेशक हैं।
तीन बच्चों की मम्मी हैं रोहिणी आचार्य
वो मशहूर रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर राव रणविजय सिंह के बेटे हैं, जो कि लालू प्रसाद यादव के अभिन्न मित्रों में से एक रहे हैं और इसी दोस्ती को प्रगाढ़ करने के लिए लालू ने अपनी डॉक्टर बेटी रोहिणी की शादी उनके बेटे से की थी। इस कपल को तीन बच्चे (दो बेटा और एक बेटी ) है।













Click it and Unblock the Notifications