Chirag Murder Case: दोस्त ही निकला कातिल, गाजियाबाद पुलिस ने सुलझाया पैरा-एथलीट चिराग का मर्डर केस

गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पैरा-ओलंपिक खिलाड़ी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। साईं कुंज इलाके में शनिवार रात को खिलाड़ी का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए न सिर्फ शव को कब्जे में लिया, बल्कि महज कुछ ही घंटों के भीतर इस खौफनाक हत्याकांड की गुत्थी को भी सुलझा लिया है।

दरअसल, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे के बाद गाजियाबाद पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साईं कुंज इलाके में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया।

मृतक की शिनाख्त पैरा-ओलंपिक खिलाड़ी चिराग त्यागी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में ही पुलिस को भांपते देर नहीं लगी कि यह मामला सीधे तौर पर हत्या का है।

पूरे मामले पर क्या बोले डीसीपी सिटी

गाजियाबाद के डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गईं और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, आरोपी हिरासत में

तफ्तीश के दौरान पुलिस को घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से एक बड़ा सुराग हाथ लगा। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को चिन्हित किया और बिना वक्त गंवाए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि मर्डर के पीछे की पूरी क्रोनोलॉजी और वजह को साफ किया जा सके। डीसीपी ने कहा कि पूछताछ में मिलने वाली जानकारियों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

महज कुछ घंटों में सुलझी गुत्थी, साथी खिलाड़ी ही निकला कातिल

गाजियाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को पूरी तरह सुलझा लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चिराग की हत्या करने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका साथी पैरा-ओलंपिक एथलीट यश ही निकला। आरोपी यश की उम्र महज 17 साल है और वह चिराग के गांव बनसतपुर के पास ही रौली रोड (Ravali Road) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी से इस वारदात को अंजाम देने के पीछे की मुख्य वजह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+