गुजरात और बिहार जाकर सीखेंगे कवासी लखमा ,कैसे होगी छत्तीसगढ़ में शराबबंदी !
Liquor prohibition, Bhupesh government, Excise Minister Kawasi Lakhma, Bihar, Gujarat, Chhattisgarh
रायपुर, 24 मार्च। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी कब होगी, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है, क्योंकि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की जाएगी। भूपेश बघेल सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र में किये वादों में से अधिकांश पूरे कर दिए हैं, लेकिन अधूरे वादों में से पूर्ण शराबबंदी किये जाने का वादा अब तक पूरा नहीं कर सकी है। भूपेश बघेल सरकार ने शराबबंदी करने के लिए 3 अध्ययन समितियों का गठन किया था, लेकिन उनसे बात नहीं बन पाई, तो अब सूबे के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने खुद बिहार जाकर शराबबंदी के फार्मूले को समझने की बात कही है ।

शराबबंदी करने वाले राज्यों की नीति समझकर ही छत्तीसगढ़ में की जा सकती है शराबबंदी लागू
2018 में छत्तीसगढ़ कि सत्ता पर कब्जा जमाने वाली कांग्रेस ने अब तक राज्य में पूर्ण शराबबंदी किये जाने का वादा पूरा नहीं किया है। अब लगभग साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कांग्रेस यह जानना चाहती है कि बिहार में शराबबंदी सफल हो सकी है कि नहीं। बिहार और गुजरात में शराबबंदी की स्थिति का जायजा लेने भूपेश सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा जल्द ही इन राज्यों की राजधानी जायेंगे। वह यह जानने का प्रयास करेंगे कि गुजरात और बिहार की सरकार अपने राज्य में शराबबंदी पर किस तरह काम कर रही है। कवासी लखमा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि शराबबंदी करने वाले इन राज्यों की नीति को समझकर ही छत्तीसगढ़ में शराबबंदी लागू की जा सकती है।
छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि राज्य में शराबबंदी लोगों के सुझाव के बाद ही लागू की जाएगी, क्योंकि छत्तीसगढ़ 7 राज्यों से घिरा हुआ है, इसलिए शराबबंदी का सभी राज्यों पर क्या असर होगा, यह जानना भी जरुरी है। उन्होने कहा कि जिस राज्य में शराबबंदी की गई है, वहां आदिवासी समाज के काफी लोग जेल में है, लिहाजा हर स्थिति पर ध्यान देते हुए ही आगे कुछ किया जायेगा ।
पूरे प्रदेश में शराबबंदी करने से इंकार करती नजर आ रही है भूपेश बघेल सरकार
छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग को आदिवासी बाहुल्य माना जाता है, क्योंकि शराब आदिवासी समाज की संस्कृति का हिस्सा होती है, इसलिए भूपेश बघेल सरकार अब पूरे प्रदेश में शराबबंदी करने से इंकार करती नजर आ रही है। मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि बस्तर में शराबबंदी को शायद ही लागू किया जायेगा, क्योंकि आदिवासी संस्कृति में शराब का सेवन किया जाता हैं। बस्तर पांचवीं अनुसूची क्षेत्र है इसलिए वहां ग्राम पंचायत के फैसले के मुताबिक ही कुछ सम्भव है।
शराब के पैसों से अच्छे काम हो रहे हैं:मंत्री कवासी लखमा
वहीं आबकारी मंत्री लखमा ने शराब पर बड़ा ही रोचक बयान देते हुए कहा कि शराब की बिक्री से मिलने वाले राजस्व से छत्तीसगढ़ में रोजगार, नौकरी के मौके पैदा किए जा रहे हैं, राज्य में जरूरतमंदों को पेंशन दी जा रही है, पिछड़े इलाकों में सड़कें बनाई जा रही हैं। शराब के पैसों से विकास से जुड़े अच्छे काम हो रहे हैं, तो ऐसे में किसी के पेट में दर्द नहीं होना चाहिए।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications