छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली का शव बरामद

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जवानों ने इस मुठभेड़ में लगभग 3 से 4 माओवादियों को ढेर किया है।

सुकमा,22 जुलाई। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जवानों ने इस मुठभेड़ में लगभग 3 से 4 माओवादियों को ढेर किया है। वारदात स्थल से पुलिस ने एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। जहां घटना घटी,वहां खबर लिखे जाने तक जवानो की सर्चिंग की जा जारी थी । मुठभेड़ की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है। घटना फुलबगड़ी थाना क्षेत्र की है।

gh

जानकारी के अनुसार , गोगुंडा और मुलेर के जंगल-पहाड़ी की ओर जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। इसी दरमियान पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों को देख फायर ओपन करके जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल कर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की तरफ भाग खड़े हुए।

मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल में सर्चिंग करने के दौरान वर्दीधारी माओवादी का शव बरामद किया गया है । नक्सली के शव के साथ से हथियार समेत बाकि सामग्री भी जवानों ने बरामद की गई है। सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि, इस मुठभेड़ में लगभग 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें President Election Results: छत्तीसगढ़ में द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न, सीएम भूपेश बघेल ने भी दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+