President Election Results: छत्तीसगढ़ में द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न, सीएम भूपेश बघेल ने भी दी बधाई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।गौरतलब है कि देश सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली प
रायपुर, 21 जुलाई। द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति चुने जाने पर देश ,दुनिया से उन्हें शुभकामनाये मिल रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।गौरतलब है कि देश सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी । गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू ने यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पराजित कर दिया।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई देते हुए कहा है कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा।
इधर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति चुनाव के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित सभी वरिष्ठ भाजपा और एनडीए नेताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि देश ने इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज की महिला को अपना संवैधानिक प्रमुख चुना है। जनजाति समाज इस बात को सदा याद रखेगा कि की जनजाति समाज से एक महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाया गया है।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए उत्सव का दिन है। पूरे भारत सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में रहने वाले जनजाति समाज के लिए एक यादगार व गौरवशाली दिवस है। भारत ने विश्व की सम्पूर्ण आदिवासी बिरादरी को संदेश दिया है कि भारत का राजनीतिक नेतृत्व सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास के ध्येय पर चलता है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सोचती है और उसे क्रियान्वित करती है। आदिवासी विरोधी ताकतों ने न केवल आदिवासी समाज का अपमान किया बल्कि मातृशक्ति का अनादर करने से भी नहीं चूके। देश ने ऐसी ताकतों को उनकी हैसियत बता दी है।
मुर्मू का समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे ) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट किया कि आज समस्त देशवासियों के लिये युग का सबसे ऐतिहासिक दिन।मुझे अत्यंत गर्व है कि माननीय मुर्मू जी के महामहिम राष्ट्रपति बनने के स्वर्णिम क्षणों को पिरोने में छत्तीसगढ़ के अपने क्षेत्रीय दल 'जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)' की छोटी ही सही लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी जानना जरुरी है कि द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर रायपुर से लेकर जशपुर, नारायणपुर, बस्तर बिलासपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में विशेष रूप से जनजाति समाज व आमजनों ने रैलियां निकाली । ढोल नगाड़ों के बीच मिठाई वितरण का कार्यक्रम हुआ साथ ही इस अवसर पर सभी ने खुशी जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications