Jabalpur News: महिलाओं के सुरक्षित पर्यटन के लिए चलेंगे ‘महिला ई-रिक्शे’, भेड़ाघाट घूमना होगा आसान
(Jabalpur News) जबलपुर में भेड़ाघाट जैसे पर्यटन स्थल पर महिलाओं के सुरक्षित पर्यटन के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड ने नया प्लान तैयार किया है। खासकर अकेले पर्यटन का लुत्फ़ उठाने वाली महिलाएं बेफिक्र होकर ऐसी जगहों पर पहुंच सकेंगी। इसके लिए महिला ई-रिक्शा चालक तैयार की जा रही है। इसके लिए बाकायदा ट्रेनिंग भी दी जाएगी। भेड़ाघाट का सफल प्रयोग होने पर जिले अन्य क्षेत्रों के लिए भी यह सौगात मिल सकती है।

कई बार अकेले पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण करने महिलाएं इसलिए घवराती है, क्योकि मंजिल तक पहुंचने से लेकर संबंधित पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण कराने वाले गाइड पुरुष ही रहते है। लेकिन मन से इस भय को निकालने के लिएय मप्र टूरिज्म विभाग ने महिला ई-रिक्शा चलाने की योजना बनाई है। इन रिक्शों को महिलाएं ही चलाएंगी और व्यापक प्रचार प्रसार के जरिए पर्यटन क्षेत्र के लुत्फ़ उठाने जबलपुर आने वाली महिलाएं ई-रिक्शा चालक से संपर्क साध सकेंगी। इससे पर्यटन क्षेत्र में महिला पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

दरअसल इसको मूर्त रूप देने टूरिज्म डिपार्टमेंट के द्वारा जो कार्ययोजना बनाई गई है, उसके मुताबिक इच्छुक महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इससे उन्हें रोजगार का एक सुलभ साधन भी मुहैया हो। सुरक्षित पर्यटन के मकसद से जबलपुर में MPT की एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने बताया कि भेड़ाघाट समेत अन्य कई स्थलों को टूरिज्म फ्रेंडली बनाने प्रयास किए जा रहे है। कई बार टूरिस्ट प्लेस तक पहुंचने पर्यटक प्राइवेट और सुरक्षित ड्राइवर के साथ गाड़ी को ज्यादा प्राथमिकता देते है। ऐसे में महिला ई-रिक्शा चालक की योजना पर्यटकों के लिए सुविधा जनक होगी। गोंटिया का कहना है कि आने वाले दिनों में इसे किस तरह से और उपयोगी बनाया जा सकता है, इस सिलसिले में टूरिज्म क्षेत्र से जुड़े बुद्धिजीवियों से भी सुझाव लिए जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications