जबलपुर: भेड़ाघाट पर अब रात में भी करे सकेंगे नौका विहार, सफेद संगमरमर की चट्टानों के बीच बसा है नर्मदा नदी पर

जबलपुर: भेड़ाघाट पर अब रात में भी करे सकेंगे नौका विहार, सफेद संगमरमर की चट्टानों के बीच बसा है नर्मदा नदी पर

जबलपुर, 15 मई: अगर आप भी नौका विहार के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर स्थित भेड़ाघाट पर अब रात के समय पर्यटक नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। यह घाट चांद की दूधिया रोशनी में संगमरमर चट्टानों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भेड़ाघाट में नौका विहार की सशर्त अनुमति जबलपुर के जिलाधिकारी (डीएम) ने प्रदान की है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Jabalpur के भेड़ाघाट पर अब रात में भी करें नौका विहार | वनइंडिया हिंदी
    भेड़ाघाट पर देखने को मिलेंगा अद्भुत नजारा

    भेड़ाघाट पर देखने को मिलेंगा अद्भुत नजारा

    बता दें कि 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा है इस दिन भेड़ाघाट पर चांद की दूधिया रोशनी में संगमरमरी वादियों के बीच नौक विहार का अद्भुत नजारा देखने को मिलेंगा। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए 13 से 17 मई तक रात में भी नौका विहार करने की अनुमति डीएम की तरफ प्रदान की गई है। अगर आप भी इस मौके का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो पीछे नहीं रहें।

    रात में नौका विहार की डीएम ने दी अनुमति

    कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी भेड़ाघाट से प्राप्त प्रस्ताव पर 13 से 17 मई तक शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक नियम और शर्तों के तहत नौका विहार की अनुमति प्रदान की है। कलेक्टर की ओर से भेड़ाघाट में रात्रिकालीन नौका विहार के लिए जारी की गई अनुमति में स्पष्ट किया गया है कि बिना लाइफ जैकेट पहने किसी भी पर्यटक और नाविक को नौका विहार की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, नौका विहार के समय पर्यटक और नाविक किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे।

    लोगों को अपनी और आकर्षित करता है भेड़ाघाट

    लोगों को अपनी और आकर्षित करता है भेड़ाघाट

    नर्मदा नदी पर स्थित भेड़ाघाट वैसे ही प्रकृति की अनुपम धरोहर है, यहां बहते हुए झरने और पानी का बहाव लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। क्योंकि, यहां के जलप्रपात, संगमरमर की चट्टाने और चौसठ योगिनी का मंदिर काफी आकर्षण का केंद्र है। साथ ही, सफेद संगमरमर को चीरती नर्मदा का विहंगम नजारा यहां देखने मिलता है। विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट में नर्मदा अपने पूरे प्रवाह से धुआंधार में आकर्षक जल प्रपात में बदल जाती है। इस दृश्य को देखने देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

    नैसर्गिक कलाकृति भी पर्यटकों करती है आकर्षित

    नैसर्गिक कलाकृति भी पर्यटकों करती है आकर्षित

    अभी तक भेड़ाघाट घाट में दिन में ही नौका विहार होता है। भेड़ाघाट से करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर पर्यटकों को नौका विहार में कराया जाता है। इसमें सबसे आकर्षक बंदरकूदनी है जहां पहुंचकर पर्यटक खुद को संगमरमरीय पहाड़ों के बीचघिरा हुआ पाते हैं। इसके अलावा चांदनी रात में संगमरमर की चट्टानों में बनी नैसर्गिक कलाकृति भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।

    क्या खास है भेड़ाघाट में

    क्या खास है भेड़ाघाट में

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, भृगु ऋषि ने भेड़ाघाट में तपस्या की थी इसी वजह से इसे भृगु घाट भी कहा जाता है। यहां पर नर्मदा का विहंगम नजारा यहां देखने मिलता है। यहां चौसठ योगिनी मंदिर हस्तशिल्प का शानदार नमूना है। रोप-वे पर सवार होकर ऊंचाई से नर्मदा को निहारना भी एक अलग अनुभव पर्यटकों के लिए होता है। इसके अलावा कई आकर्षक मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पंचवटी घाट पर नौका विहार के दौरान मां नर्मदा पर आधारित सुप्रसिद्ध गायकों के भजनों की निरंतर प्रस्तुति दी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+