बाकी देश बूढ़े, चाइना को भी पछाड़ हमारा भारत दुनिया में सबसे यंग
The rest of the country is old, our India is the youngest in the world, surpassing China too.जबलपुर में दो दिनों के प्रवास पर आये बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का खासतौर पर फोकस यूथ पर रहा।
जबलपुर, 02 जून: दुनिया की कुल जनसँख्या में 18 फीसदी जनसँख्या युवाओं की है। युवाओं की सबसे ज्यादा जनसँख्या वाले देशों में भारत ही अव्वल हैं, जिसने चाइना के साथ बाकी देशों को भी पछाड़कर रखा हैं। अकेला भारत युवा है और बाकी देश बुढ़ापे में चले गए। यह कहना है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का। एमपी के जबलपुर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के 'यूथ कनेक्ट' प्रोग्राम को नड्डा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवा मोर्चा से आह्वान किया कि 'भारत अब मांगने वाला देश नहीं है, अब देने वाला देश बन गया है' इसलिए अब मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी कार्यशैली में देने वाली सोच शामिल करना होंगी।

युवाओं को सशक्त बनाने का काम करें
जबलपुर में दो दिनों के प्रवास पर आये बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का खासतौर पर फोकस यूथ पर रहा। यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के जरिये उन्होंने पुरातन काल से लेकर आधुनिक दुनिया में विस्तारित यूथ आइडियोलॉजी का जिक्र किया। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आधुनिक भारत का निर्माण हुआ है। किसी भी देश समाज के लिए युवाओं का रोल, उनका योगदान आगे बढ़ाने में महत्पूर्ण भूमिका अदा करता हैं। ठीक उसी तरह जैसे शरीर की रीढ़ की हड्डी। नए परिवर्तन, सोच, नई उमंग, समाज को बदल देने की ताकत रखने वाले को नड्डा ने युवा होने की संज्ञा दी। नड्डा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के पीछे वजह भी गिनाई। उन्होंने कहा कि 'स्किल इण्डिया मिशन' अकेला नारा नहीं है, बल्कि पार्टी और सरकार के लिए वह एक प्रतिज्ञा है। इसलिए जरुरी है कि डिजिटल क्रांति के दौर में भारत की बदलती तस्वीर को और व्यापक बनाया जाए। युवा मोर्चा से नड्डा अपील करते हुए नड्डा बोलें कि अब सिर्फ नारा लगाने से काम नहीं चलेंगा, बल्कि पार्टी की नीति और विचारों को धरती पर उतारना होंगा। युवाओं को सशक्त करना ही युवा मोर्चा का असली काम हैं।

देश बदला है, देखने का नजरिया बदला है
दुनिया के नक़्शे पर भारत की बदलती तस्वीर है, अब यह समझने की बात है। नड्डा ने पिछले दिनों रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत सरकार सफल प्रयासों का हवाला दिया। उन्होंने कहाँ कि विषम संकटों से सभी 23 हजार बच्चों को सुरक्षित अपने घरों तक वापिस लाने का काम यदि किसी देश ने किया तो वह भारत ने किया। यह तभी संभव हुआ, जब देश में सशक्त नेतृत्व वाली मोदी सरकार है। कोरोनाकाल के दौरान बहुत कम वक्त में जीवन रक्षक वैक्सीन मुहैया कराने वाला देश भारत ही हैं, जिस पर दुनिया के 18 देश निर्भर हुए। उन देशों को भी पर्याप्त मात्र में वैक्सीन निर्यात की गई। नड्डा ने बगैर नाम लिए आजादी के बाद की गैर भाजपाई सरकारों के वक्त उपजी महामारी की भी याद दिलाई। जब कई सालों बाद दवाओं, वैक्सीन का निर्माण हो पाया।

PM नरेंद्र मोदी युवा है – CM शिवराज
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। उन्होंने भी नड्डा के सभी कार्यक्रमों में शिरकत की। युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में सीएम शिवराज बोलें कि युवा वह नहीं जिसकी उम्र 15 से 35 साल होती है, बल्कि युवा तो वह होता जो अपने काम के बलबूते किसी अच्छे प्रयास को गति दें, उसके सीने में काम करने की आग हो, आँखों में सपने हो कि वह अन्याय, अत्याचार को ख़त्म कर पूरी आवाम की जिंदगी बदल दें। यह काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है। देश की तकदीर बदली है वैभवशाली संपन्न राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है। इसलिए PM मोदी भी युवा ही हैं।

लोकल बॉडी इलेक्शन पर भी फोकस
राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों के बहाने सीएम शिवराज समेत पहुंचे अन्य नेताओं ने भी युवा मोर्चा को चुनाव की याद दिलाई। कहा गया कि वर्तमान में मप्र में पंचायत नगरीय निकाय चुनाव हैं। आने वाले वक्त में विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव भी हैं। ऐसे में बीजेपी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं और विकास के लिए किये गए प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने का काम पार्टी के युवाओं का हैं। नगरीय निकायों से लेकर आने वाले वक्त में दूसरे चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत लगाने का आह्वान भी किया गया।

कमलनाथ के लिए भाजयुमो है बड़ा चैलेंज – वीडी शर्मा
नड्डा के जबलपुर दौरे में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पार्टी संगठन के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे। इस मौके पर मप्र के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मप्र में पार्टी की युवा तरुणाई अपने काम के बल पर पार्टी को आगे ले जाने काम कर रही हैं। प्रदेश में तेजी से बदलती स्थितियों के बीच अब तो कमलनाथ को भी अपनों के बीच यह कहना पड़ता है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कही बड़ा चैलेंज तो नहीं! वीडी शर्मा ने नड्डा के सामने सीएम शिवराज की तारीफ भी की। युवा मोर्चा द्वारा युवाओं को जोड़ने के लिए चलाये जा रहे अभियान और उसके आंकड़े भी बताये। उन्होंने नड्डा को भरोसा दिलाया कि मप्र में युवा मोर्चा एक इतिहास बनाने का काम करेंगा।












Click it and Unblock the Notifications