मिशन 2023 के लिए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गुरु-मंत्र हर कार्यकर्ता वोट लाने पर करें फोकस

JP Nadda's guru-mantra for Mission 2023, every worker should focus on bringing votesएक महीने में बीजेपी के दिग्गजों के मप्र दौरों से साफ़ है कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों फिर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ताक

जबलपुर, 02 जून: अगले साल मध्यप्रदेश समेत तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। उसके बाद साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का टार्गेट। लिहाजा बीजेपी ने दोनों ही चुनावों की तैयारियों का अभी से शंखनाद कर दिया हैं। जिसकी तस्वीर मप्र के जबलपुर में दिखाई दी है। दो दिनों के दौरे पर जबलपुर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ लेवल और मंडल समिति कार्यकर्ताओं की बैठक भी की। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुरु-मंत्र दिया किया कि मिशन 2023 का अभी से न सिर्फ लक्ष्य तय करना होगा। बल्कि बूथ लेवल के हर कार्यकर्ता को पार्टी के लिए वोट लाने की रणनीति बनाना होंगी। बैठक के पहले नड्डा अनुसूचित जाति वर्ग के एक कार्यकर्ता के घर भी पहुंचे।

bjp 3

पिछले एक महीने में बीजेपी के दिग्गजों के मप्र दौरों से साफ़ है कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों फिर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ताकत लगाना शुरू कर दिया हैं। जबलपुर में एक और दो जून को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाव भाव तो यही बयां करते है। यहाँ उन्होंने केंट विधानसभा अंतर्गत एक बूथ कमेटी फिर मंडल समिति की बैठक ली। जिसमें उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 के लक्ष्य के बारे में पार्टी की मंशा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पार्टी की हर घर तक पहुँच बनाने जरुरी है कि हम पहले ट्रेंड हो। चुनाव की ट्रेनिंग भी जरुरी है, ताकि प्रशिक्षित होकर आम लोगो के बीच पार्टी की रीति-नीति जनता के बीच ले सकें। पार्टी और मौजूदा सरकार के प्रति आम लोगों का विश्वास बढ़ सकें।

booth

नड्डा का गुरु-मंत्र हर कार्यकर्ता वोट पर करें फोकस
मप्र में नगरीय निकाय चुनावों का ऐलान हो चुका हैं। इसके बाद विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव हैं। बूथ कमेटी के कार्यकताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कई बारीकियां बताई। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में काम करने के तौर-तरीके जाने वगैरह कोई भी अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता। इसलिए जरुरी है कि पार्टी की विचारधारा को समझकर हर कार्यकर्ता सिर्फ वोट लाने के लिए फोकस करे। उन्होंने मिशन 2023 का जिक्र करते हुए कहा कि मप्र में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सफल सरकार रही है। जनता के विश्वास पर हमारी पार्टी की सरकार खरा उतरी है, फिर भी हमें अपने किसी भी लक्ष्य को आसान समझने की भूल नहीं करना है। यदि कोई कार्यकर्ता किसी वजह से खफा है, तो उसकी नाराजगी का पता लगाकर और दूर कर उसके दिल में विश्वास कायम करना है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता है।

ashish

अनुसूचित वर्ग जाति के कार्यकर्ता के घर पहुंचे नड्डा
देश में ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के मुद्दे को लेकर चल रही हवा से बीजेपी अच्छी तरह वाकिफ है। पार्टी के फैसलों से लेकर कार्यक्रमों में भी इसका असर देखने को मिल रहा हैं। हाल ही में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम के बाद नड्डा के जबलपुर प्रोग्राम में पार्टी के एक छोटे कार्यकर्ता से मुलाकात का कार्यक्रम भी रखा गया। अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाले आशीष अहिरवार के घर जेपी नड्डा पहुंचे। घर में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नेता का आगमन देख आशीष की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। नड्डा के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंघिया भी मौजूद थे। नड्डा ने यहाँ आशीष और उसके परिजनों से भेंट की।

ये भी पढ़े-मप्र में बज उठी नगरीय निकाय चुनाव की रणभेरी, जानिये कब होगा नामांकन और कब आएंगे नतीजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+