शर्मनाक: औलाद से ज्यादा पैसों और टू-व्हीलर से मोहब्बत, पति ने कहा गिरा दो बच्चा
बड़े अरमानों से 2020 में 22 साल की पीड़िता के माता-पिता ने हाथ पीले किए थे। अपनी हैसियत के मुताबिक शादी में लड़के वालों को सब कुछ दिया। लेकिन लड़की के गर्भवती होने के 6 महीने बाद उसे और उसके परिवार को दहेज़ रूपी दानव मुहं बाए
जबलपुर, 12 जुलाई: कहते है किसी माता-पिता के लिए औलाद से बढ़कर दूसरी कोई दौलत नही, लेकिन समाज में कई जगहों पर दहेज़ रूपी दानव इस औलाद दहेज़ को ही अपनी जिंदगी मान बैठता है। मप्र के जबलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ दहेज़ के लालची पति की जब 5 लाख रुपए और टू-व्हीलर की डिमांड पूरी नही हुई तो वह पत्नी को अपनी कोख उजाड़ने धमकी दे रहा है।

बड़े अरमानों से 2020 में 22 साल की पीड़िता के माता-पिता ने हाथ पीले किए थे। अपनी हैसियत के मुताबिक शादी में लड़के वालों को सब कुछ दिया। लेकिन लड़की के गर्भवती होने के 6 महीने बाद उसे और उसके परिवार को दहेज़ रूपी दानव मुहं बाएं खड़ा है। पुलिस में पहुंची शिकायत के मुताबिक पीड़िता की शिवम काछी से शादी हुई थी। लेकिन जब वह कुछ महीने बाद बच्चे को जन्म देने वाली है, तो उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग 5 लाख रुपए और टू-व्हीलर की डिमांड कर रहे है। पीड़िता ने पुलिस के सामने आरोप लगाए है कि उसका पति शादी के कुछ 4 माह बाद से ही अत्याचार कर रहा है। आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता है।

गाड़ी पैसा नही, तो फिर बच्चा भी नही
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायात में बताया गया है कि शिवम ने अपनी पत्नी को धमकी दी है कि यदि पांच लाख रुपए और गाड़ी की फरमाइश पूरी नही होगी, तो वह पीड़िता की कोख में पल रहे बच्चे को गिरवा देगा। इसके अलावा वह पीड़िता घर में रहने की इजाजत भी देगा। इससे परेशान लड़की के घर वालों ने पुलिस के आला-अफसरों से भी न्याय की गुहार लगाईं है। पुलिस मने दहेज़लोभी पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपराध कायम होने की खबर लगते ही सभी आरोपी नौ दो ग्यारह हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications