Jabalpur News: RSS के शताब्दी वर्ष की तैयारियों का टारगेट, जबलपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बताई रणनीति

RSS प्रमुख मोहन भागवत मध्यप्रदेश के जबलपुर प्रवास पर है। पहले दिन महाकौशल प्रांत के विभिन वर्गों के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। जिसमें संघ 2025 में मनाए जाने वाले शताब्दी वर्ष के सिलसिले में चर्चा की। बैठक के जरिए विभाग प्रमुखों को संघ की विचारधारा के अनुरूप तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। सामाजिक समरसता का लक्ष्य निर्धारित करते हुए संघ समाज के हर वर्ग में अब अपनी पहुंच और बढ़ाएगा।

rss

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निर्धारित कार्यक्रमों के तहत महाकौशल प्रांत में बैठक और कई कार्यक्रमों में शामिल होने संघ प्रमुख पहुंचे है। तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन केशव कुटी मुख्यालय में डॉ. मोहन भागवत ने प्रांत के पदाधिकारियों से मुलाकात की। विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों से भागवत ने क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी ली। बैठक के माध्यम से उन्होंने संघ के आगामी कार्यक्रमों और रणनीति का बखान भी किया। भागवत ने कहा कि 2025 में संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह साल संघ के लिए बेहद ख़ास है। शताब्दी वर्ष के रूप संघ कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसकी तैयारियों में अभी से जुट जाने कहा गया।

rss

21 जिलों से आए विभाग प्रमुखों को कहा गया कि संघ की विचारधारा के अनुरूप उनके कार्य हर क्षेत्र में एक उद्देश्य स्थापित करें। लक्ष्य भी निर्धारित होना चाहिए ताकि सामाजिक समरसता का भाव आम समाज के बीच झलके। भागवत ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपनी रणनीति बताई। अब हर समाज के हर वर्ग में संघ अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। साथ ही आम लोगों से जुड़ी बुनियादी जरूरतों का फीडबैक भी लिया जाएगा। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों के साथ भी गोष्ठी करेंगे। जिसमें ऐसे लोग शामिल हो रहे है जो संघ से न तो जुड़े है और न ही अन्य किसी दूसरे कार्यक्रम में शामिल है। इस गोष्ठी के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों और विचारधारा से जुड़े लोगों को संघ के कर्तव्य और विचारधारा से अवगत कराने की कोशिश होगी। इसी के साथ राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़े-Jabalpur News: आरएसएस चीफ मोहन भागवत पहुंचे जबलपुर, तीन दिवसीय कई कार्यक्रम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+