Jabalpur News: आरएसएस चीफ मोहन भागवत पहुंचे जबलपुर, तीन दिवसीय कई कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत का जबलपुर में तीन दिवसीय दौरे पर है। गुरूवार को ट्रेन से उनका आगमन हुआ और सीधे केशव कुटी पहुंचे। जहां संघ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी की। 18 नवंबर से 20 नवंबर तक यहां कई कार्यक्रम हैं। आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

jabalpur

RSS चीफ डॉ. मोहन भागवत का जबलपुर आगमन हुआ। यहां संघ के आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों में वे हिस्सा लेंगे। पहले दिन महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक हैं। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले पदाधिकारी भी शहर पहुंचे है। एक निश्चित अवधि में संघ की होने वाली बैठक का ही यह आयोजन माना जा रहा है। जिसमें क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी और आगामी होने वाले कार्यक्रमों के बारे विचार विमर्श होगा। राष्ट्रहित के मौजूदा ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी।

RSS Chief Mohan Bhagwat : जबलपुर में तीन दिवसीय प्रोग्राम, प्रबुद्धजन बैठक और कुटुंब प्रबोधन में होंगे शामिल

इसके अगले दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रम है। विविध क्षेत्रों से जुड़े गैर संघ विचारधारा के लोगों के साथ गोष्ठी, कुटुंब प्रवोधन का आयोजन हैं। भागवत के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। केशव कुटी कार्यालय के अलावा आयोजन स्थल मानस भवन और एमएलबी स्कूल के कई मार्गों का ट्रैफिक कार्यक्रम के वक्त डायवर्ट रहेगा। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान भागवत बीजेपी के कुछ दिग्गज नेताओं के साथ भी गुप्त बैठक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+