Pathaan Controversy: जबलपुर में शाहरुख खान की नई फिल्म Return Ticket का विरोध, भेड़ाघाट पहुंची शूटिंग टीम

jabalpur

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के विरोध की आग अब उनकी उनकी नई फिल्मों की शूटिंग तक पहुंच गई हैं। मप्र के विश्वप्रसिद्ध भेड़ाघाट में फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी टीम के साथ डेरा डाले हुए हैं। रिटर्न टिकट और डंकी की शूटिंग चल रही है। लेकिन इसी बीच बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया। जिन्होंने नर्मदा घाट पर शाहरुख की फिल्म शूटिंग का विरोध किया है।

jabalpur

रिलीज होने से पहले विवादों में घिरी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का विरोध जारी हैं। फिल्म के सीन को लेकर बबाल इतना बढ़ गया कि विरोधी शाहरुख की नई फिल्मों की शूटिंग तक रोकने पहुँचने लगे है। अगले साल आने वाली रिटर्न टिकट और डंकी मूवी के कुछ सीन मप्र के जबलपुर भेड़ाघाट में फिल्माए जाने हैं। जिसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू समेत और की शूटिंग है। इसके लिए फिल्म निर्देशक अपनी टीम लेकर शूटिंग स्पॉट पर है। शुक्रवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने वहां धावा बोल दिया। भेड़ाघाट में फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी जहां अपनी टीम के साथ शूटिंग कर रहे थे, वहां इन प्रदर्शनकारियों ने पहुँचने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने इन्हें बीच रास्ते में रोक दिया।

shahrukh khan

विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और हनुमानचालीसा का पाठ करने लगे। इनका कहना है कि वह नर्मदा जैसे पवित्र घाट पर ओछी मानसिकता वाले कलाकार की फिल्म शूट होने नहीं देंगे। शाहरूख खान या दीपिका पादुकोण यदि यहां आई तो उन्हें खदेड़ा जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने नई फिम्ल रिटर्न टिकट और डंकी की शूटिंग रुकवाने प्रशासन से मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने शूटिंग के लिए अनुमति जारी रखी, तो वह अब सीधे शूटिंग स्पॉट पर पहुंचेंगे। उसके बाद बनने वाले हालातों के लिए प्रशासन खुद जिम्मेदार रहेगा।

ये भी पढ़े-पठान में भगवा बिकनी देख गुस्‍साईं सांसद प्रज्ञा सिंह, बोलीं- जो भगवा को अपमानित करेगा, उसका मुंहतोड़ देंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+