पठान में भगवा बिकनी देख गुस्साईं सांसद प्रज्ञा सिंह, बोलीं- जो भगवा को अपमानित करेगा, उसका मुंहतोड़ देंगे
फ़िल्म ‘पठान’ में भगवा बिकिनी पर बवाल के बीच भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा का बयान सामने आया हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि जो भगवा को अपमानित करेगा हम उसको मुंहतोड़ जवाब नहीं देंगे, उसका मुंह तोड़ देंगे।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर अब सियासत गरमा गई है। दरअसल रिलीज होने वाली इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज हो गया हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण भगवा रंग की ड्रेस में नजर आ रही है। इसको लेकर अब पूरे देश में बवाल शुरू हो गया है। कल मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के डायरेक्टर को अभिनेत्री की वेशभूषा को सुधारने के लिए चेतावनी दी थी। वहीं आज भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भगवा रंग को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भगवा को अपमानित करेगा हम उसको मुंहतोड़ जवाब नहीं देंगे, उसका मुंह तोड़ देंगे। इस बीच सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदुओं को लेकर भी बड़ा बयान दिया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा...

हिंदुओं को बोलने की स्वतंत्रता नहीं : सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर
शाहरुख खान की फ़िल्म 'पठान' में भगवा बिकिनी पर बवाल को लेकर भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवा रंग सूर्य का रंगे भगवा रंग बलिदान का रंगे भगवा रंग सनातनी और संतों का रंग है। उन्होंने कहा कि हमारा देश में लोकतंत्र है। जब भारत स्वतंत्र हुआ तो जिनकी भी सता रही उन्होंने सब को बोलने की स्वतंत्रता तो दी, लेकिन हिंदुओं को कभी बोलने नहीं दिया यह हमारे देश की विडंबना है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को बोलने की स्वतंत्रता नहीं है जब से मोदी जी का शासन आया है, तब से हिंदू अपने आप को जागृत अवस्था में महसूस करता है। लेकिन मैं ठोक कर कहती हूं कि जिस ने भी भगवा रंग का अपमान किया उसे भारतीय जनता पार्टी और जनता ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। अब किसी ने भगवा का अपमान किया तो मुंह तोड़ जवाब ही नहीं देंगे बल्कि मुंह तोड़ देने की हिम्मत रखते हैं सनातनी।

"पठान" फिल्म को लेकर गृहमंत्री मिश्रा ने दी चेतावनी
इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म पठान के गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा कपड़ों में बोल्ड को लेकर विरोध प्रकट किया था। उन्होंने कहा था कि "पठान" फिल्म के गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा और दृश्यों को ठीक किया जाए, नहीं तो फिल्म को प्रदेश में अनुमति दी जाए अथवा नहीं इस पर फैसला लिया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि फिल्म के गाने में प्रयुक्त की गई वेशभूषा प्रथम दृष्टया बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने दीपिका पादुकोण को टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थक बताते हुए कहा कि यह गाना दूषित मानसिकता के कारण फिल्माया गया है, वैसे भी दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक रही है, इसलिए दृश्य को ठीक करें।

25 जनवरी को रिलीज होगी पठान
बता दे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की है फिल्म आगामी 25 जनवरी को रिलीज होगी यह हिंदी के साथ ही साउथ की भाषा में भी रिलीज होगी फिल्म में दीपिका और शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे जॉन विलेन बने 1 महीने पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था कई लोगों को यह पसंद नहीं आया था सोशल मीडिया पर फिल्म के रिकॉर्ड की मांग उठी थी। यूजर्स की मानें तो यह फिल्म हॉलीवुड की मूवी वॉर और मावर्ल्स की कॉपी है।

भाजपा की सरकार में पैसा दो, ऑर्डर लो : नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह
एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने इस बवाल पर कहा कि वास्तव में जो दृश्य दिखाई दे रहा है, वो बहुत अभद्र और गंदा दृश्य है। भारतीय संस्कृति से स्वीकार नहीं कर सकती हमारे देश की ऐसी परंपरा नहीं है कि इस तरीके के अर्ध नग्न चित्र नौजवानों के बीच पर उसे जाएं। जानबूझकर साजिश के तहत इस प्रकार के दृश्यों में कपड़े पहना कर जो प्रदर्शन किया जा रहा है, उसकी मैं निंदा करता हूं। भाजपा की सरकार में पैसा दो, ऑर्डर लो, यह सब चल रहा है। संस्कृति केवल भाजपा के भाषणों में हैं।
ये भी पढ़ें : 'पठान' देखने से अच्छा है कि किसी......' Besharam Rang गाना देख भड़के CPI (M) नेता












Click it and Unblock the Notifications